Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

स्मृति ईरानी ने लिया राष्ट्रपति का इंटरव्यू, द्रौपदी मुर्मु ने कहा- पीएम मोदी ने दी थी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी

स्मृति ईरानी ने लिया राष्ट्रपति का इंटरव्यू, द्रौपदी मुर्मु ने कहा- पीएम मोदी ने दी थी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी

नई दिल्ली। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी नए अवतार में नजर आईं। इस बार स्मृति ईरानी ने एंकर बनकर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का इंटरव्यू लिया। इंटरव्यू में राष्ट्रपति ने अपने जीवन का अनुभव साझा किया। राष्ट्रपति ने बताया कि मैंने कभी सपना नहीं देखा था कि कभी देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचना है या कोई बड़ा अफसर बनना है। इंटरव्यू में स्मृति ईरानी ने पूछा कि जब आपको पता चला कि आपको राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जा रहा है, आप फोन नहीं उठा रही थी, किसी को साइकिल पर बैठकर आपके पास आना पड़ा।

इस पर महामहिम ने बताया कि उनके घर पर खराब मोबाइल नेटवर्क के कारण फोन नहीं लगता था। इसके बाद पीएम मोदी ने द्रौपदी मुर्मू के प्राइवेट सेक्रेटरी को फोन मिलाया। मुर्मु ने बताया, सेक्रेटरी फोन लेकर साइकिल से मेरे घर पहुंचा। जब पीएम मोदी ने मुझे बताया कि वह मुझे राष्ट्रपति बनाना चाहते हैं, यह जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी थी।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts