Skill Development Scam : आंध्र प्रदेश के पूर्व CM चंद्रबाबू नायडू को बड़ी राहत, हाईकोर्ट से चार सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत मिली

अमरावती। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू को बड़ी राहत मिली है। कौशल विकास निगम में कथित घोटाला मामले में चार सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत दे दी। नायडू तथा कथित स्किल डेवलपमेंट घोटाला के मामले में करीब 50 दिनों तक न्यायिक हिरासत में थे। आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने चंद्रबाबू नायडू को सशर्त जमानत दी है। 24 नवंबर को उन्हें कोर्ट में सरेंडर करना होगा।
इस वजह से मिली जमानत
कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए चंद्रबाबू नायडू को जमानत दी है। नायडू की ओर से पेश हुए वकीलों ने कोर्ट को जानकारी दी कि उन्हें मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराना है। कोर्ट ने नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई की तारीख 10 नवंबर तय की।





















