Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बिहार चुनाव के बीच तेजस्वी का मना 36वां जन्मदिन :बहनों ने लिखीं भावुक पोस्ट, राबड़ी देवी के आवास पर कटा केक

तेजस्वी अपने नौ भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। वे राघोपुर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।
Follow on Google News
बहनों ने लिखीं भावुक पोस्ट, राबड़ी देवी के आवास पर कटा केक
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पटना। महगठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरा और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव का आज जन्मदिन है। जिसके लिए उन्हें पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ सपने समर्थकों से भी शुभकमानाएं मिल रहीं हैं। 1989 में जन्मे तेजस्वी 9 नवंबर को 36 साल के हो गए हैं। 

    इस बीच तेजस्वी की परिवार के साथ भी जन्मदिन मनाने की तस्वीरें सामने आयी हैं, जिससे परिवार की एकजुटता का सन्देश भी नजर आ रहा है। तेजस्वी की बहनें मीसा भारती और रोहिणी आचार्य ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीरें साझा कर बधाई दी हैं।

    राबड़ी देवी के आवास पर धूमधाम से मना जन्मदिन

    तेजस्वी का जन्मिदन मनाने के लिए राजद कार्यकर्ता राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे अपने नेता का जन्मदिन मनाने आए हैं। इस मौके पर वे बोले कि 'हम तेजस्वी जी की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। हमें भरोसा है कि वे बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे और राज्य को देश में शीर्ष पर पहुंचाएंगे।'
    इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर जश्न मनाया। 

    बहन रोहिणी ने लिखी भावुक पोस्ट

    36वें जन्मिदन पर तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भावुक पोस्ट की- 'उम्र कच्ची मगर नियत सच्ची और जुबान पक्की। हमारे कर्मवीर, कर्तव्यनिष्ठ भाई तेजस्वी तुम्हारा हर सपना साकार हो। तुम बिहार के नौजवानों और सभी बिहारवासियों के सपनों को हकीकत में बदलो। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं और आशीर्वाद।'

    रोहिणी के साथ ही उनकी दूसरी बहन मीसा भारती ने भी तेजस्वी के लिए फेसबुक पोस्ट कर स्वस्थ, प्रसन्न और मेहनत की तारीफ करते हुए जन्मदिन की बधाई दी।  दोनों बहनों द्वारा किए गए इस पोस्ट को कई लोगों ने लाइक कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में जन्मदिन की बधाइयां दी।

    परिवार संग काटा केक

    तेजस्वी यादव ने बीती रात परिवार के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान उनके पिता लालू प्रसाद यादव, मां राबड़ी देवी, बहन रोहिणी आचार्य, पत्नी राजश्री और परिवार के बच्चे मौजूद थे। परिवार ने मिलकर बर्थ-डे केक काटा और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। तेजस्वी लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के सबसे छोटे बेटे हैं। नौ भाई-बहनों में सबसे छोटे होने के कारण उन्हें हमेशा परिवार का विशेष दुलार मिला।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts