Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिराज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन,भारत ने एक भी रन जोड़े गंवाए 6 विकेट, फिर भी 98 रन की बढ़त

दूसरे टेस्ट के पहले दिन विकेटों का पतझड़, अफ्रीका पहली पारी में 55 रन पर ढेर
Follow on Google News
सिराज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन,भारत ने एक भी रन जोड़े गंवाए 6 विकेट, फिर भी 98 रन की बढ़त

केपटाउन। मोहम्मद सिराज ने सुबह 6 विकेट झटककर कॅरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया जिससे भारत ने बुधवार को यहां दूसरे और आखिरी टेस्ट के शुरुआती दिन दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 55 रन पर समेटने के बाद चाय तक बढ़त हासिल की लेकिन अंतिम सत्र में उसने 11 गेंद में छह विकेट गंवा दिए। सिराज ने लगातार नौ ओवर के अपने पहले स्पैल में 15 रन देकर 6 विकेट झटककर अपने कॅरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। दक्षिण अफ्रीका का यह 1991 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के बाद टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम स्कोर है। फिर भारत ने चार विकेट पर 153 रन बनाकर 98 रन की बढ़त हासिल की, लेकिन एक भी रन जोड़े बिना 11 गेंद में छह विकेट गंवा दिए।

भारत के छह बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके और जो खिलाड़ी नाबाद रहा, उसका भी खाता नहीं खुला। लुंगी एनगिडी (30 रन देकर तीन विकेट) और कागिसो रबाडा (38 रन देकर तीन विकेट) ने अंत के छह में से पांच विकेट झटके जिससे उन्होंने बढ़त 100 से कम रहने दी और मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल की क्योंकि शुरुआती दिन इस पिच पर 23 विकेट गिरे। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में आक्रामकता के साथ अधिक सतर्कता भी दिखायी जिससे उसने स्टंप तक तीन विकेट गंवाकर 62 रन बना लिये और अभी वह 36 रन से पीछे है। ऐडन मार्करम 32 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

टेस्ट में पहले दिन सबसे ज्यादा 25 विकेट गिरने का रिकॉर्ड 1902 में एशेज टेस्ट का है। डीन एल्गर अपने विदाई टेस्ट के प्रदर्शन को याद नहीं रखना चाहेंगे क्योंकि वह एक दिन के खेल में दो बार आउट हुए जबकि मुकेश कुमार (कोई रन नहीं देकर दो विकेट, 25 रन देकर दो विकेट) को गेंद को लगातार सही लाइन एवं लेंथ में पिच करने का फायदा मिला। इस मैच के तीसरे दिन तक चलने की संभावना कम ही दिख रही है। न्यूलैंड्स की पिच पर इतना तेज उछाल था जो निश्चित रूप से आईसीसी मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड की निशाने पर आएगा।

सातवीं बार अफ्रीकी टीम 60 से कम रन बनाकर आउट

यह सातवीं बार है जब दक्षिण अफ्रीका की टीम 60 रन से कम स्कोर पर ढेर हुई है। दक्षिण अफ्रीका तीसरी बार भारत के खिलाफ 100 से कम के स्कोर ढेर हुई है। इससे पहले वर्ष 2015 में नागपुर में दक्षिण अफ्रीका 79 रन पर सिमट गई थी। केपटाउन टेस्ट और नागपुर के अलावा 2006 में जोहान्सबर्ग में 84 रन पर आउट किया था। टेस्ट क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका का न्यूनतम स्कोर 30 रन दो बार रहा है। अफ्रीकी टीम में इंग्लैंड के खिलाफ गकेबरह में 30 रन पर ऑल आउट हुई थी और उसके बाद 1924 में 12.3 ओवर में इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में 30 रन पर ढेर हो गई थी। ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न में खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 12 फरवरी 1932 में 23.2 ओवर में 36 रन पर ढेर कर दिया था।

Javedakhtar Ansari
By Javedakhtar Ansari

Latest Posts