Bhopal News : कालीबाड़ी में सिंदूर खेला, महिलाओं ने एक-दूसरे को लगाया सिंदूर, पारंपरिक धुनुची नृत्य भी किया

भोपाल। राजधानी के टीटी नगर स्थित कालीबाड़ी में दुर्गोत्सव के दौरान रविवार को 'सिंदूर खेला' की पारंपरिक रस्म का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर बंगाली समाज की महिलाएं एकत्रित होकर मां दुर्गा की विदाई के साथ सिंदूर खेला करती नजर आईं। महिलाओं ने मूर्ति पूजा के बाद खास अंदाज में खप्पर धूप आरती भी की। इस दौरान बंगाल की झलक देखने को मिली।
बंगाली समाज की महिलाओं ने किया नृत्य।[/caption]
महिलाओं ने किया नृत्य
कालीबाड़ी में परंपरागत ढंग से सिंदूर दान के साथ माता रानी की विदाई की गई। सुबह 10 बजे से शुरू हुए इस समारोह में सैकड़ों परिवारों ने भाग लिया। महिलाओं ने प्रतिमा पूजा के बाद माता रानी को सिंदूर अर्पित किया और अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद लिया। इसके बाद बंगाली समाज की महिलाओं ने पारंपरिक ढाक की धुन पर नृत्य किया। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाया और गले भी मिली। साथ ही माता रानी को अगले बरस फिर आने का आमंत्रण दिया। देखें वीडियो [caption id="attachment_137528" align="aligncenter" width="600"]
बंगाली समाज की महिलाओं ने किया नृत्य।[/caption]





















