Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिक्किम में बाढ़ से अब तक 14 की मौत : सेना के 22 जवान समेत 102 लोग लापता, हेल्पलाइन नंबर जारी; नेपाल भूकंप से है बाढ़ का कनेक्शन

Follow on Google News
सिक्किम में बाढ़ से अब तक 14 की मौत : सेना के 22 जवान समेत 102 लोग लापता, हेल्पलाइन नंबर जारी; नेपाल भूकंप से है बाढ़ का कनेक्शन
गंगटोक। सिक्किम में बादल फटने के बाद आई बाढ़ में अब तक 14 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 26 घायल हैं। वहीं सेना के 22 जवान समेत 102 लोग अब भी लापता हैं। तीस्ता नदी में पश्चिम बंगाल तक सर्च ऑपरेशन जारी है। वहीं भारतीय सेना ने सिक्किम में अचानक आई बाढ़ के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

23 सैन्यकर्मी हुए थे लापता

इस आपदा के बाद 23 सैन्यकर्मी लापता हो गए थे। इनमें से एक सैनिक का रेस्क्यू कर लिया गया है, उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं अब भी 22 सैन्यकर्मी लापता हैं। पाक्योंग के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ताशी चोपेल ने सभी जवानों की मौत की आशंका जताई है। आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

हेल्पलाइन नंबर जारी

  • पूर्वी सिक्किम के लिए सेना हेल्पलाइन- 8756991895
  • उत्तरी सिक्किम के लिए सेना का हेल्पलाइन नंबर- 8750887741
  • लापता सैनिकों के लिए सेना का हेल्पलाइन नंबर- 7588302011

सिक्किम के हालात

  • सिक्किम के अलग-अलग इलाकों में 8 पुल बर्बाद हो चुके हैं। सिक्किम का उत्तरी हिस्सा पूरी तरह कट चुका है।
  • सिक्किम में 3 हजार पर्यटक फंसे हुए हैं, बिजली गुल है। सैकड़ों गांव मुख्य मार्गों से कट चुके हैं।
  • बाढ़ की वजह से सिक्किम को देश से जोड़ने वाला नेशनल हाईवे NH-10 भी बह गया।
  • कुछ इलाकों में दो घंटे में 15 इंच तक बारिश दर्ज की गई। दिखचू, सिंगटम और रांगपो शहर जलमग्न हो गए हैं। पानी में पेड़ के बड़े-बड़े तने खिलौने की तरह तैरते हुए दिखाई दे रहे हैं।
  • राज्य सरकार ने इस घटना को आपदा घोषित किया है। वहीं सिक्किम के हालात जानने के लिए पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से बातचीत की और उन्हें मदद देने का आश्वासन दिया।

नेपाल में आए भूकंप की वजह से आई बाढ़!

गुवाहाटी के डिफेंस PRO ने बताया- अचानक पानी बढ़ने के कारण चुंगथांग बांध से पानी छोड़ना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, तीस्ता नदी का जलस्तर अचानक 15 से 20 फिट तक बढ़ गया है। नदी से लगे इलाके में ही सेना का कैंप था जो अचानक आई बाढ़ की चपेट में आ गया। सिंगतम के पास बारदांग में खड़े सेना के वाहन डूब गए और 22 सैन्य जवान भी लापता हो गए। लापता जवानों की तलाशी के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। सिक्किम के कई इलाकों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया गया है। देखें वीडियो… वैज्ञानिकों को आशंका है कि नेपाल में आए 6.2 तीव्रका के भूकंप से सिक्किम की ल्होनक झील टूटी। उसका दायरा एक तिहाई रह गया। वहीं जब बादल फटा तो झील इतना पानी रोक नहीं पाई और तीस्ता नदी में बाढ़ आ गई। ये भी पढ़ें- सिक्किम में कुदरत का कहर : ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने से तीस्ता नदी में आई बाढ़, सेना के कैंप उखड़े; 23 जवान लापता
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts