सिक्किम में भारी एवलांच : 6 टूरिस्ट की मौत, 150 लोगों के बर्फ में दबे होने की आशंका

Follow on Google News
सिक्किम में भारी एवलांच : 6 टूरिस्ट की मौत, 150 लोगों के बर्फ में दबे होने की आशंका
गंगटोक। सिक्किम की राजधानी गंगटोक में मंगलवार को एवलांच (हिमस्खलन) हुआ। इसमें छह पर्यटकों की मौत हो गई, इनमें चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है। वहीं कई लोगों के घायल होने की खबर है, इनमें से 11 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को राज्य की राजधानी गंगटोक के अस्पताल लाया जा रहा है। यह घटना दोपहर करीब 12:20 बजे गंगटोक को नाथुला दर्रे से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर हुई है। जानकारी के मुताबिक, करीब 150 लोग बर्फ में फंसे हुए हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, ‘‘बचाव अभियान जारी है।'' नाथुला दर्रा चीन से लगी सीमा पर स्थित है और यह अपनी मनोरम सुंदरता के कारण पर्यटकों का एक बड़ा आकर्षण केंद्र है। बर्फ में फंसे 22 पर्यटकों को रेस्क्यू कर लिया गया है। सड़क से बर्फ हटाने के बाद 350 फंसे पर्यटकों और 80 वाहनों को भी बचा लिया गया है। https://twitter.com/psamachar1/status/1643205319449796608

बिना अनुमति 14वें माइलस्टोन पर गए पर्यटक

चेकपोस्ट के महानिरीक्षक सोनम तेनजिंग भूटिया ने बताया कि, पास केवल 13वें माइलस्टोन तक जाने के लिए जारी किए जाते हैं। इसके आगे जाने की परमिशन नहीं होती है। लेकिन पर्यटक बिना अनुमति के जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर 14वें माइलस्टोन तक चले गए और हादसा हो गया।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts