Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Sikandar : 'सिकंदर' की बंपर ओपनिंग नहीं, फिर भी बनी 2025 की सेकेंड हाईएस्ट ओपनर, नहीं तोड़ पाई 'छावा' का रिकॉर्ड

Follow on Google News
Sikandar : 'सिकंदर' की बंपर ओपनिंग नहीं, फिर भी बनी 2025 की सेकेंड हाईएस्ट ओपनर, नहीं तोड़ पाई 'छावा' का रिकॉर्ड
सलमान खान की फिल्म सिकंदर लंबे इंतजार के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को देखने के लिए ढेरों फैंस और दर्शक सिनेमाघर पहुंच रहे हैं। सिकंदर की एडवांस बुकिंग गुरुवार 27 मार्च को खुल गई थी। पहले ही दिन से फिल्म की बुकिंग धड़ल्ले से हो रही है, तो वहीं सलमान खान के फैंस फिल्म को देख खुशी से झूम रहे हैं।

फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन

बता दें कि सिकंदर फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 26 करोड़ की कमाई की है। रिपोर्टस के अनुसार सिकंदर एक हफ्ते में 100 करोड़ रुपए पार कर सकती है। 200 करोड़ के बजट में बनी सिकंदर को ईद की छुट्टी का फायदा भी मिल सकता है।

सिकंदर ने तोड़ा सलमान की इन फिल्मों का रिकॉर्ड

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 30 करोड़ कमाने वाली 'सिकंदर ने किसी का भाई किसी की जान (15.81 करोड़)  दबंग-3 (24.50 करोड़) रेस-3 (28.50 करोड़)  बजरंगी भाईजान (27.25 करोड़) किक (26.40 करोड़) और जय हो (17.75 करोड़) का ओपनिंग डे का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। लेकिन कई ऐसी भी फिल्में रहीं जिनसे सिकंदर ओपनिंग डे की कमाई के मामले में पीछे रह गई। इनमें 'टाइगर-3  भारत टाइगर जिंदा है। सुल्तान और एक था टाइगर जैसी फिल्में शामिल हैं।

इस फिल्म से पीछे रह गई सिकंदर

इतने बढ़िया कलेक्शन के बाद भी 'सिकंदर' साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली पिक्चर नहीं बन पाई। इस साल रिलीज हुई विक्की कौशल की     फिल्म 'छावा' अभी भी पहले नंबर पर है। 14 फरवरी को रिलीज हुई 'छावा' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 31 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। 'छावा' के बढ़िया कलेक्शन के चलते 'सिकंदर' 2025 में बड़ी ओपनिंग करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है।

जानिए सिकंदर फिल्म के बारे में

फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना के साथ शरमन जोशी ने काम किया है। 'बाहुबली' के कटप्पा यानी एक्टर सत्यराज ने इस फिल्म में विलेन का रोल निभाया है। साजिद नाडियाडवाला, 'सिकंदर' के प्रोड्यूसर हैं. सलमान खान ने भी साजिद संग इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। ए आर मुरुगदास इसके डायरेक्टर हैं। ये भी पढ़ें- ईद के मौके पर यूपी में बवाल : मेरठ में झड़प, मुरादाबाद-सहारनपुर में भी तनाव, फिलिस्तीन का झंडा लहराया
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts