Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सोन नदी के घाटों पर प्रशासन का सर्जिकल स्ट्राइक:माफियाओं के रास्ते तोड़े, 9 हाईवा जब्त

सीधी के सोन घड़ियाल अभयारण्य में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई करते हुए जेसीबी से रास्ते बंद किए गए।
माफियाओं के रास्ते तोड़े, 9 हाईवा जब्त

सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र स्थित सोन घड़ियाल अभयारण्य में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार सुबह करीब 8 बजे अभयारण्य की टीम ने कोचिंटा समेत कई घाटों पर एक साथ छापेमार कार्रवाई करते हुए माफियाओं के बनाए अवैध रास्तों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

जेसीबी से रास्ते बंद, माफिया पर सख्त वार

इस बार प्रशासन ने नई रणनीति अपनाई है। नदी तक पहुंचने वाले गुप्त रास्तों पर जेसीबी की मदद से गहरे गड्ढे खोद दिए गए हैं ताकि रेत ढोने वाले भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोकी जा सके। कार्रवाई के दौरान 9 हाईवा वाहनों को भी जब्त किया गया। यह पूरी कार्रवाई डीएफओ राजेश कन्ना टी के नेतृत्व में की गई।

दिन में कार्रवाई रात में फिर सक्रिय माफिया

स्थानीय लोगों के मुताबिक प्रशासन की कार्रवाई के बावजूद रेत माफिया के हौसले कम नहीं हुए हैं। निवासी पुष्पेंद्र यादव का कहना है कि माफिया रात के अंधेरे में जेसीबी से गड्ढों को फिर से भर देते हैं और अवैध उत्खनन शुरू कर देते हैं। रात के समय अभयारण्य क्षेत्र में माफियाओं का नेटवर्क फिर सक्रिय हो जाता है।

ये भी पढ़ें: UP Police: यूपी पुलिस को मिले 60,244 नए सिपाही, पासिंग आउट परेड की सीएम योगी ने ली सलामी

संरक्षित क्षेत्र पर बढ़ता खतरा

सोन घड़ियाल अभयारण्य एक संरक्षित इलाका है जहां अवैध रेत उत्खनन घड़ियालों और अन्य जलीय जीवों के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अब खनिज विभाग और पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया जाएगा ताकि इस अवैध कारोबार पर स्थायी रोक लगाई जा सके।

ये भी पढ़ें: ये कैसी 'पंचायत' : छतरपुर में सचिव ने तीन ग्रामीणों को जीते जी 'मार दिया', रोक दी पेंशन!

प्रशासन की लगातार निगरानी जारी

डीएफओ राजेश कन्ना टी ने कहा कि प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है और अब तक 9 हाईवा जब्त किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि रेत माफिया को रोकने के लिए रास्तों को बंद किया जा रहा है और यह कार्रवाई चरणबद्ध तरीके से आगे भी जारी रहेगी।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts