Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Shubman Gill Health Update : गिल अस्पताल से डिस्चार्ज, तबीयत बिगड़ने पर हुए थे भर्ती; पाकिस्तान के खिलाफ खेलना मुश्किल!

Follow on Google News
Shubman Gill Health Update : गिल अस्पताल से डिस्चार्ज, तबीयत बिगड़ने पर हुए थे भर्ती; पाकिस्तान के खिलाफ खेलना मुश्किल!
नई दिल्ली। भारत के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल की सेहत को लेकर बड़ी अपडेट आई है। भारतीय ओपनर अब अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। डेंगू से जूझ रहे भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के प्लेटलेट गिरने के कारण उन्हें चेन्नई में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में उनका खेलना संदिग्ध है।

गिल डिस्चार्ज होकर पहुंचे होटल

बता दें कि पिछले सप्ताह चेन्नई आने के बाद गिल को डेंगू संक्रमित पाया गया था। वह बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का दूसरा मैच भी नहीं खेल सके थे। बीसीसीआई सूत्र ने कहा, गिल का प्लेटलेट काउंट 1 लाख (प्रति माइक्रोलीटर) से नीचे चला गया और उन्हें एक दिन पहले यानी 8 अक्टूबर को निगरानी के उद्देश्य से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वो डिस्चार्ज होकर होटल में लौट चुके हैं और उनकी सेहत में सुधार भी है। डेंगू शरीर को कमजोर कर देता है और उससे उबरने में समय लगता है। इसके बाद से ही उनके पाकिस्तान के खिलाफ खेलने पर सस्पेंस की तलवार लटक गई है।

कप्तान रोहित ने कहा- गिल जल्दी से ठीक हो जाए

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी कहा है कि उनकी प्राथमिकता यह देखना है कि गिल जल्दी से ठीक हो जाए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले कहा था, मुझे उसके लिए बुरा लग रहा है। मैं पहले इंसान हूं तो मैं चाहूंगा कि वह जल्दी ठीक हो जाए। यहां कप्तान की तरह नहीं सोच रहा हूं कि गिल को कल खेलना चाहिए। वह युवा है और उम्मीद है कि जल्दी ठीक होगा।

भारतीय टीम का वर्ल्ड कप शेड्यूल

  • 8 अक्टूबर vs ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई (टीम इंडिया 6 विकेट से जीती)
  • 11 अक्टूबर vs अफगानिस्तान, दिल्ली
  • 14 अक्टूबर vs पाकिस्तान, अहमदाबाद
  • 19 अक्टूबर vs बांग्लादेश, पुणे
  • 22 अक्टूबर vs न्यूजीलैंड, धर्मशाला
  • 29 अक्टूबर vs इंग्लैंड, लखनऊ
  • 2 नवंबर vs श्रीलंका, मुंबई
  • 5 नवंबर vs साउथ अफ्रीका, कोलकाता
  • 12 नवंबर vs नीदरलैंड्स, बेंगलुरु
खेल से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts