Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बेंगलुरु में श्रद्धा जैसा हत्याकांड, फ्रीज में मिले शव के 32 टुकड़े; पढ़ें रोंगटे खड़े कर देने वाली मर्डर मिस्ट्री

Follow on Google News
बेंगलुरु में श्रद्धा जैसा हत्याकांड, फ्रीज में मिले शव के 32 टुकड़े; पढ़ें रोंगटे खड़े कर देने वाली मर्डर मिस्ट्री
बेंगलुरु। दिल्ली में हुए श्रद्धा वालकर हत्याकांड की तरह एक और घटना सामने आई है। इस बार मामला बेंगलुरु का है, जहां एक महिला के 32 टुकड़े फ्रीज में मिले हैं, जिससे पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। 29 साल की महिला की हत्या कर शव को 32 टुकड़ों में काटकर फ्रिज में कई दिनों तक रख दिया गया। यह टुकड़े बुरी तरह सड़ चुके थे। पुलिस ने शक जताया है कि महिला का मर्डर करीब 10 दिन पहले ही किया गया। पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान बेंगलुरु के पास नेलमंगला की मूल निवासी 29 वर्षीय महालक्ष्मी नाम की महिला के रूप में हुई है। महिला के पति की पहचान हेमंत दास के रूप में की है।

किराए के मकान में रहती थी महिला

दरअसल, घटना शनिवार (21 सितंबर) को दोपहर करीब 3.30 बजे सामने आई, जब महिला महालक्ष्मी दास की मां और बड़ी बहन को घर के मालिक ने बुलाया। इलाके में बदबू फैलने के बाद उन्होंने महालक्ष्मी के परिवार को कॉल किया। महिला तीन महीने पहले ही इस जगह पर किराए के मकान में आई थी। वहीं पुलिस को महिला की डेड बॉडी देख कर संदेह है कि हत्या लगभग 15 दिन पहले हुई थी। शरीर के कटे हुए टुकड़े 165 लीटर के रेफ्रिजरेटर के अंदर रखे गए थे। पुलिस के अनुसार मौके पर फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड और FSL टीम पहुंची और मामले की जांच की गई।

फर्श पर कीड़े रेंग रहे थे कीड़े

पुलिस के मुताबिक, इस हत्या का पता मृतका के घरवालों के आने के बाद पता चला। वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते कुछ दिनों से घर से अजीब तरह की बदबू आ रही थी, जिसके बाद घर स्थानीय लोगों ने घर का ताला तोड़कर देखा तो पैर के नीचे खिसक गई। फर्श पर कीड़े रेंगते नजर आ रहे थे। कमरे से भीषण बदबू आ रही थी। कीड़े फ्रिज से बाहर निकल रहे थे।

दूसरे राज्य की थी महिला

फिलहाल पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। इस मर्डर के पीछे का मकसद या संदिग्धों के बारे में अभी कोई और जानकारी नहीं मिली है। बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मृतका दूसरे राज्य की रहने वाली थी, लेकिन वह वर्तमान में अपने परिवार के साथ बेंगलुरु में ही रह रही थी।

श्रद्धा वालकर जैसा मर्डर केस

गौरतलब है कि साल 2022 में दिल्ली के मेहरौली में श्रद्धा वालकर नाम की लड़की की भी हत्या कर उसके शव के 36 टुकड़े कर दिए गए थे। यहां आफताब पूनावाला नाम के एक शख्स ने अपने प्रेमिका श्रद्धा वालकर नाम की लड़की बेरहमी से हत्या कर उसके शव के 36 टुकड़े कर दिए थे। उस समय मृतका के शव के टुकड़े को मेहरौली के जंगल में फेंक देने की खौफनाक वारदात ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts