Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Stree 2 Box Office Day 4: 'स्त्री 2' का सुपर संडे... बॉक्स-ऑफिस पर तहलका, 200 करोड़ के पार; चौथे दिन ही कर ली शाहरुख की ‘पठान’ की बराबरी

Follow on Google News
Stree 2 Box Office Day 4: 'स्त्री 2' का सुपर संडे... बॉक्स-ऑफिस पर तहलका, 200 करोड़ के पार; चौथे दिन ही कर ली शाहरुख की ‘पठान’ की बराबरी
एंटरटेनमेंट डेस्क। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2: सरकटे का आतंक’ सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है। रिलीज के साथ ही फिल्म उम्मीद से बढ़कर कमाई कर रही है। ग्रैंड ओपनिंग के बाद हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' ने वीकेंड पर भी कमाई का एक नया रिकॉर्ड सेट कर दिया है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले 4 दिनों में 200 करोड़ के करीब नेट कलेक्शन किया है।

'स्त्री 2' की 200 करोड़ के क्लब में एंट्री

15 अगस्त के खास मौके पर रिलीज हुई 'स्त्री 2' को वीकेंड की छुट्टी का भरपूर फायदा मिला है। वीकेंड पर फिल्म ने धुआंधार कमाई की है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, शनिवार (17 अगस्त) को 'स्त्री 2' का नेट इंडिया कलेक्शन 45.70 करोड़ रहा। वहीं, चौथे दिन रविवार को फिल्म ने 58.20  करोड़ रुपए की शानदार कमाई अपने नाम की। 4 दिनों की कमाई मिलाकर फिल्म का कुल नेट इंडिया कलेक्शन 204 करोड़ रुपए हो गया है। 'स्त्री 2' ने 4 दिन में 200 करोड़ के आंकड़े को पार करके एक नया बार सेट कर दिया है।

फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड

रिलीज के पहले चार दिन में यानी रविवार तक 204 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन करके ‘स्त्री 2’ ने बीते साल रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ की बराबरी कर ली है। रिलीज के चौथे दिन ही ये आंकड़ा पार करने वाली ‘स्त्री 2’ हिंदी फिल्म इतिहास की ‘पठान’ के बाद दूसरी फिल्म है। फिल्म ने रिलीज के पहले वीकेंड यानी रविवार को 50 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन किया है। यह संभवतः 'जवान', 'एनिमल' और 'पठान' के बाद, पहले रविवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी फिल्म है।

किस दिन कमाए कितने करोड़?

  • पहले दिन : 55.40 करोड़ रुपए का नेट इंडिया कलेक्शन किया, जबकि इंडिया में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन उम्मीद से दोगुना यानी 76.50 करोड़ रुपए का रहा था।
  • दूसरे दिन : फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 35.30 करोड़ रहा।
  • तीसरे दिन : 'स्त्री 2' का नेट इंडिया कलेक्शन 45.70 करोड़ रहा।
  • चौथे दिन : फिल्म ने 58.20  करोड़ रुपए की शानदार कमाई अपने नाम की।

'स्त्री 2' के आगे फीकी पड़ी अक्षय-जॉन की फिल्में

श्रद्धा और राजकुमार राव की फिल्म के साथ दो और बड़ी फिल्में रिलीज हुई थीं। अक्षय कुमार की 'खेल खेल में' और जॉन अब्राहम की 'वेदा', लेकिन 'स्त्री 2' के सामने उनका एक्शन नहीं चल पाया। वहीं 'स्त्री 2' की कास्ट की बात करें तो राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के अलावा फिल्म में पंकज त्रिपाठी, आपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी अहम रोल में दिखे हैं। ये भी पढ़ें- National Film Awards 2024 : मनोज बाजपेयी की ‘गुलमोहर’ बेस्ट हिंदी फिल्म, ऋषभ शेट्टी बने बेस्ट एक्टर, नेशनल अवॉर्ड्स में साउथ का जलवा
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts