PlayBreaking News

सौरव गांगुली की बायोपिक की शूटिंग शुरू :राजकुमार राव निभाएंगे दादा का किरदार, इंस्टा पोस्ट पर दी जानकारी

क्रिकेट से संन्यास के बाद भी गांगुली खेल से जुड़े रहे। वे 2015 से 2019 तक क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के अध्यक्ष रहे और 2025 से दोबारा इस पद पर हैं। इसके अलावा वे 2019 से 2022 तक BCCI के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
Follow on Google News
राजकुमार राव निभाएंगे दादा का किरदार, इंस्टा पोस्ट पर दी जानकारी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म का टाइटल ‘दादा’ रखा गया है, जो गांगुली के लोकप्रिय निकनेम पर आधारित है। इस प्रोजेक्ट की जानकारी खुद राजकुमार राव ने सोशल मीडिया के जरिए दी। इसके अलावा एक्टर के पास कई अन्य प्रोजेक्ट्स भी शामिल है।

    इंस्टा पोस्ट शेयर की

    राजकुमार राव ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, और यह शुरू होता है…एकमात्र दादा। इस पोस्ट के साथ उन्होंने फिल्म को लेकर उत्साह भी जाहिर किया। बता दें कि इस बायोपिक को लव रंजन प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि निर्देशन की कमान विक्रमादित्य मोटवाने के हाथ में है। ऐसे में एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी, सचिन ए बिलियन ड्रीम्स के बाद अब फैंस सौरव गांगुली की बायोपिक की न्यूज ने क्रिकेट फैंस को एक बार फिर एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

    यह भी पढ़ें: 'भगवान राम' की पहली झलक! हनुमान जयंती पर आया ‘रामायण’ का टीजर, रणबीर ने किया अयोध्या में प्रवेश

    डेट्स की वजह से रिलीज में हो सकती है देरी

    इससे पहले सौरव गांगुली खुद पुष्टि कर चुके हैं कि उनकी भूमिका राजकुमार राव निभाएंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी संकेत दिया था कि कलाकारों की डेट्स की समस्या के कारण फिल्म की रिलीज में देरी हो सकती है और इसे सिनेमाघरों तक पहुंचने में एक साल से ज्यादा का समय लग सकता है।

    इन बड़े प्रोजेक्ट में भी दिखेंगे राजकुमार

    राजकुमार राव इस बायोपिक के अलावा भी कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। वे जल्द ही ‘निकम’ नाम की बायोपिक में दिखाई देंगे, जो प्रसिद्ध वकील उज्ज्वल निकम के जीवन पर आधारित है। इसके अलावा उनकी फिल्म ‘रफ्तार’ भी चर्चा में है, जिसमें कीर्ति सुरेश भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म 24 जुलाई 2026 को रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें: रितेश देशमुख का डायरेक्टोरियल वेंचर! ‘राजा शिवाजी’ के टीजर में दिखी भव्यता और इमोशन

    टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में नाम

    सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल और प्रभावशाली कप्तानों में गिने जाते हैं। उन्होंने भारत के लिए 113 टेस्ट और 311 वनडे मैच खेले। अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने कुल 18,575 रन बनाए, जिसमें 11,363 रन वनडे और 7,212 रन टेस्ट क्रिकेट में शामिल हैं। वे वनडे क्रिकेट में 11,000 से ज्यादा रन बनाने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं।

    Featured News

    टेस्ट- वन-डे दोनों में भारत को दिलाई पहचान

    गांगुली की कप्तानी में भारतीय टीम ने 21 टेस्ट मैच जीते और 2003 के वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंची। उनके नेतृत्व में टीम इंडिया ने विदेशी धरती पर भी आक्रामक क्रिकेट खेलना सीखा, जिससे भारतीय क्रिकेट को नई पहचान मिली। उन्होंने 2008 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

    CAB के मौजूदा अध्यक्ष

    क्रिकेट से संन्यास के बाद भी गांगुली खेल से जुड़े रहे। वे 2015 से 2019 तक क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के अध्यक्ष रहे और 2025 से दोबारा इस पद पर हैं। इसके अलावा वे 2019 से 2022 तक BCCI के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। कुल मिलाकर, ‘दादा’ बायोपिक के जरिए फैंस को सौरव गांगुली की जिंदगी और उनके क्रिकेट करियर के कई अनदेखे पहलुओं को बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts