Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रितेश देशमुख का डायरेक्टोरियल वेंचर!‘राजा शिवाजी’ के टीजर में दिखी भव्यता और इमोशन

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख की बहुप्रतीक्षित फिल्म राजा शिवाजी का पहला टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में रितेश न सिर्फ मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि उन्होंने निर्देशन की कमान भी संभाली है।
Follow on Google News
‘राजा शिवाजी’ के टीजर में दिखी भव्यता और इमोशन
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख की बहुप्रतीक्षित फिल्म राजा शिवाजी का पहला टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में रितेश न सिर्फ मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि उन्होंने निर्देशन की कमान भी संभाली है। हाल ही में फिल्म धुरंधर: द रिवेंज के साथ सिनेमाघरों में इसका एक्सक्लूसिव प्रिव्यू दिखाया गया था, जिसके बाद अब इसे ऑनलाइन दर्शकों के लिए जारी कर दिया गया है। यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसे मराठी के साथ हिंदी और तेलुगू भाषाओं में भी पेश किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: लॉस एंजिल्स में गूंजी ‘रामायण’: रणबीर कपूर ने समझाया ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ का अर्थ, ग्लोबल मंच पर दिखी भव्य झलक

    एक्शन और विजुअल्स के लिए सिनेमैटोग्राफर संतोष सिवन जुड़े

    यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज की असाधारण विरासत और ‘स्वराज्य’ की स्थापना के उनके संकल्प पर आधारित है। टीजर में फिल्म की भव्यता, इमोशनल गहराई और ऐतिहासिक विस्तार की झलक साफ नजर आती है। रितेश देशमुख ने एक्टर और डायरेक्टर दोनों भूमिकाओं में इस कहानी को विजुअल ग्रैंड्योर और साहस के साथ प्रस्तुत करने की कोशिश की है। फिल्म के एक्शन और विजुअल्स को वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए मशहूर सिनेमैटोग्राफर संतोष सिवन को जोड़ा गया है, जिनका अनुभव फिल्म को एक अलग सिनेमाई स्तर पर ले जाने में मदद करेगा।

    बोमन ईरानी, अमोल गुप्ते और जेनेलिया देशमुख भी अहम भूमिकाओं में

    स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान और जितेन्द्र जोशी जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। इसके अलावा बोमन ईरानी, अमोल गुप्ते और जेनेलिया देशमुख भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

    यह भी पढ़ें: ‘वेलकम टू द जंगल’ मुंबई में शिफ्ट, बनाए जा रहे दुबई जैसे बड़े सेट

    म्यूजिक की जिम्मेदारी अजय-अतुल ने संभाली

    फिल्म को पैन-इंडिया लेवल पर तैयार किया गया है और इसके म्यूजिक की जिम्मेदारी अजय-अतुल ने संभाली है। टीजर से साफ है कि मेकर्स इसे सिर्फ एक ऐतिहासिक फिल्म नहीं, बल्कि एक बड़े एक्शन स्पेक्टेकल के रूप में पेश करने की तैयारी में हैं, जो दर्शकों को विजुअली और इमोशनली दोनों स्तर पर प्रभावित कर सकती है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts