Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शिवराज के घर बजेगी शहनाई : केंद्रीय मंत्री ने सपरिवार PM मोदी से की मुलाकात, दोनों बेटों की शादी में आने का दिया निमंत्रण

Follow on Google News
शिवराज के घर बजेगी शहनाई : केंद्रीय मंत्री ने सपरिवार PM मोदी से की मुलाकात, दोनों बेटों की शादी में आने का दिया निमंत्रण
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। शिवराज ने पीएम को अपने दोनों बेटों कुणाल और कार्तिकेय की शादी में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया। इस दौरान उनके साथ पत्नी साधना सिंह और दोनों बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान और कुणाल सिंह चौहान भी थे। शिवराज ने गुरुवार (17 अक्टूबर) को एक्स पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी।

प्रधानमंत्री जी बड़े भाई हैं : शिवराज

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से अपनी धर्मपत्नी साधना और दोनों बेटों कार्तिकेय-कुणाल के साथ भेंट की। हमने प्रधानमंत्री जी को दोनों बेटों की शादी में आने का निमंत्रण दिया और उनसे आशीर्वाद लिया। स्नेह, प्रेम, आत्मीयता और अपनेपन से भरे आदरणीय प्रधानमंत्री जी अभिभावक और बड़े भाई हैं। वह मानवीय संवेदनाओं से भरे अत्यंत सहज और सरल हैं। प्रधानमंत्री जी से मिलकर मन भावुक हो गया। उनके साथ देश और किसानों के लिए काम करना जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है।''

'मामा' के नाम से मशहूर हैं शिवराज

मध्य प्रदेश के चार बार मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान 'मामा' के नाम से मशहूर हैं। वर्तमान में वे मोदी सरकार में कृषि मंत्री हैं। शिवराज सिंह चौहान के परिवार में पत्नी साधना सिंह और 2 बेटे हैं। बड़े बेटे कार्तिकेय राजनीति में एक्टिव हैं। छोटे बेटे कुणाल राजनीति से दूर रहते हैं और विदिशा में मेसर्स सुंदर फूड्स एंड डेयरी का कामकाज देखते हैं।

बड़े बेटे कार्तिकेय की सगाई आज

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की सगाई राजस्थान के उदयपुर की अमानत बंसल के साथ होने जा रही है। कार्तिकेय और अमानत का सगाई समारोह 17 अक्टूबर यानी आज होगा। इससे पहले अमानत की मां यानी शिवराज की होने वाली समधन रुचिता बंसल रिश्ता पक्का होने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं। [caption id="" align="aligncenter" width="600"] अमानत बंसल अपने परिवार के साथ[/caption] शिवराज सिंह चौहान की होने वाली बहू अमानत बंसल देश के नामी शूज ब्रांड लिबर्टी शूज कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटी हैं। वहीं उनकी मां रुचिता बंसल कन्फेडरेशन ऑफ वूमेन एंटरप्रेन्योर्स ऑफ इंडिया के हरियाणा चैप्टर की फाउंडर हैं। अमानत बंसल ने हाल ही में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी में एमएससी की है।

चार महीने पहले हुई थी कुणाल की सगाई

शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान की 4 महीने पहले 22 मई को सगाई हुई थी। की सगाई भोपाल के डॉक्टर इंद्रमल जैन की पोती रिद्धि जैन से हुई है। रिद्धि के पिता का नाम संदीप जैन है। कुणाल और रिद्धि साथ में पढ़े हैं। ये भी पढ़ें- शिवराज सिंह चौहान के घर बजेगी शहनाई : बड़े बेटे कार्तिकेय की सगाई तय, घर की बड़ी बहू बनेगी अमानत; इस दिन होगी इंगेजमेंट
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts