Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शिवराज कैबिनेट बैठक : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना होगी शुरू, अतिथि शिक्षकों का मानदेय किया दोगुना, बैकलाग पदों पर भर्ती की अवधि बढ़ी

Follow on Google News
शिवराज कैबिनेट बैठक : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना होगी शुरू, अतिथि शिक्षकों का मानदेय किया दोगुना, बैकलाग पदों पर भर्ती की अवधि बढ़ी
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में शनिवार को कैबिनेट बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। बैठक में 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना' को भी मंजूरी दी गई है। यह योजना पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के जिम्मे होगी। आवासहीन परिवारों को लाभ मिलेगा, जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान नहीं मिल पाए, उन्हें इस योजना के तहत मकान दिए जाएंगे। सीएम शिवराज ने सावन के महीने में लाड़ली बहना योजना के तहत 450 रुपए में सिलेंडर देने की घोषणा की गई थी। सावन के महीने की राशि सब्सिडी के रूप वापस करने को दी मंजूरी दी गई है।

बैकलाग पदों पर भर्ती के लिए अवधि बढ़ी

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में अनुसूचित जाति-जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के बैकलाग पदों की भर्ती के लिए विशेष भर्ती अभियान की अवधि 1 साल बढ़ाई जाएगी। यह अवधि जून 2023 तक थी जो बढ़ाकर 23 जून 2024 की गई।

अतिथि शिक्षकों का मानदेय किया दोगुना

कैबिनेट बैठक में अतिथि शिक्षकों का मानदेय बढ़ाने को मंजूरी मिली है। वर्ग-1 को 9 से 18 हजार रुपए, वर्ग-2 को 7 से 14 हजार रुपए और वर्ग-3 को 5 से बढ़ाकर 10 हजार रुपए मानदेय दिया जाएगा। इससे 4.5 हजार अतिथि शिक्षकों को लाभ मिलेगा।

मॉब लिंचिंग पर मिलेगा 10 लाख तक का मुआवजा

कैबिनेट बैठक में 'मप्र मॉब लिंचिंग पीड़ित प्रतिकर योजना-2023' को मंजूरी दी गई। यदि मॉब लिंचिंग में पीड़ित की मौत हो जाती है, तो उसके परिवार को 10 लाख मुआवजा मिलेगा। साथ ही घायलों के लिए 4 से 6 लाख रुपए का प्रावधान होगा। इसमें मॉब लिंचिंग की वो सभी घटनाएं शामिल होंगी जो धर्म, जाति, भाषा या अन्य किसी वजह से होती हैं।

बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

  • नेशलन फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी गांधी नगर भोपाल के लिए बरखेड़ा बोंदर (हुजूर) में 12 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई।
  • भोपाल में 100 बिस्तर वाले सिविल अस्पताल कैलाश नाथ काटजू अस्पताल को 300 बिस्तर (मातृ एवं शिशु अस्पताल में उन्नयन) का होगा। इसमें 195 नए पद सृजित किए गए हैं।
  • केन-बेतवा के डूब प्रभावित 22 गांवों को 670 परिवार को विशेष पैकेज दिया गया।
  • प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के रसोइये का मानदेय 2 हजार रुपए से बढ़ाकर 4 हजार रुपए प्रतिमाह किया गया।
  • 6 नए सरकारी कॉलेज खोले जाएंगे। इसमें उमरिया के बिलासपुर और भरेवा, नरसिंहपुर के सालिचौका, नर्मदापुरम के शिवपुर, सीहोर के चकल्दी, हरदा के रेहटगांव में कॉलेज खुलेंगे। इनके लिए 240 नए पद सृजित किए जाएंगे।
  • मेधावी विद्यार्थी योजना के तहत अब JEE की कटऑफ रैंक 1.5 के नीचे वाले विद्यार्थियों को भी इसका लाभ मिलेगा।
https://twitter.com/CMMadhyaPradesh/status/1700398274442915932 मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts