Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शिवराज कैबिनेट बैठक : सीएम बोले- अपने लिए जिए तो क्या जिए, इकबाल बैंस ने कहा- यह एक पड़ाव, कोई अंत नहीं... MP की मुख्य सचिव राणा ने चार्ज संभाला

Follow on Google News
शिवराज कैबिनेट बैठक : सीएम बोले- अपने लिए जिए तो क्या जिए, इकबाल बैंस ने कहा- यह एक पड़ाव, कोई अंत नहीं... MP की मुख्य सचिव राणा ने चार्ज संभाला
भोपाल। राजधानी के वल्लभ भवन में शिवराज कैबिनेट की अहम बैठक गुरुवार को आयोजित हुई। इस कैबिनेट बैठक में सीएस इकबाल सिंह बैंस को विदाई गई। इकबाल सिंह बैंस रिटायर हो गए हैं। 2 बार मिले एक्सटेंशन के बाद 30 नवंबर को उनका कार्यकाल पूरा हो गया। वहीं मध्य प्रदेश की मुख्य सचिव वीरा राणा ने गुरुवार को चार्ज संभालते ही कामकाज की शुरुआत कर दी। नव नियुक्त मुख्य सचिव वीरा राणा ने बैंस को शुभकामनाएं दी।

देश, समाज के लिए जीना ही जीना है : सीएम

इकबाल सिंह बैंस के विदाई समारोह में सीएम शिवराज सिंह चौहान बोले- अपने लिए जिए तो क्या जिए। देश, समाज के लिए जीना ही जीना है। बैंस ने यही कर दिखाया है। उन्होंने अच्छा काम किया, जो भी काम उन्हें सौंपे गए, बिना किसी तनाव और दबाव के पूरे किए। कोविड के दौरान भी उन्होंने बेहतर काम कर दिखाया। सीएम राइज स्कूल, सिटीजन चार्टर और आनंद उनकी बेहतर उपलब्धियां रहीं।

काम करते रहेंगे, सक्रियता बनी रहेगी : बैंस

कैबिनेट बैठक के दौरान प्रमुख अधिकारियों द्वारा सीएस इकबाल सिंह बैंस के कार्यकाल को याद किया गया। वहीं विदाई पर सीएस बैंस बोले- यह एक पड़ाव... कोई अंत नहीं। काम करते रहेंगे, सक्रियता बनी रहेगी। आनंद विभाग को उन्होंने अपनी प्रमुख उपलब्धि बताया।

परंपरा अनुरूप हो रही बैठक : नरोत्तम मिश्रा

शिवराज कैबिनेट की अहम बैठक से पहले गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि परंपरा अनुरूप बैठक हो रही है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह जब किसी मामले को लेकर आरोप लगाने लगे तो समझ जाओ कि यह हार का ठीकरा दूसरी चीजों पर फोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। देखें वीडियो... [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1730120166917509365?s=20[/embed]

चौथे कार्यकाल की आखिरी कैबिनेट

बता दें सीएम शिवराज सिंह चौहान के चौथे कार्यकाल की ये आखिरी कैबिनेट बैठक थी। वल्लभ भवन में बुलाई गई बैठक में सभी मंत्रियों के साथ सीनियर अधिकारियों को भी बुलाया गया। कैबिनेट का कोई एजेंडा नहीं था। बैठक में मुख्य सचिव का विदाई कार्यक्रम और नव नियुक्त को सीएस ने चार्ज संभालते हुए कामकाज की शुरुआत की। इस बैठक में सीएम शिवराज सिंह चौहान, सीएस इकबाल सिंह बैंस, नव नियुक्त सीएस वीरा राणा, सभी मंत्रियों सहित सभी विभागों के प्रमुख सचिव एवं महत्वपूर्ण अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।

लंबा रहा बैंस का कार्यकाल

मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को पिछले साल 30 नवंबर को रिटायर होना था। 29 नवंबर की रात उन्हें  30 मई 2023 तक 6 महीने का पहला एक्सटेंशन मिला। दूसरी बार जब 30 मई करीब आने लगी तो सरकार के आग्रह पर इकबाल सिंह बैंस को दोबारा 6 महीने के लिए 30 नवंबर 2023 तक सेवा विस्तार दिया गया था। वे 24 मार्च 2020 को एमपी के मुख्य सचिव बनाए गए थे। ये भी पढ़ें- वीरा राणा होंगी नई मुख्य सचिव, MP को मिली दूसरी महिला चीफ सेक्रेटरी
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts