Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शिवराज ने फिर बदला सोशल मीडिया बायो- X पर लिखा- भाई और मामा

Follow on Google News
शिवराज ने फिर बदला सोशल मीडिया बायो- X पर लिखा- भाई और मामा
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपना सोशल मीडिया एक्स (X) पर अपना बायो बदल दिया है। डॉ. मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फॉर्मर चीफ मिनिस्टर ऑफ मप्र अपडेट किया था। इसके बाद गुरुवार को उन्होंने सोशल मीडिया बायो फिर बदल दिया है। अपने X अकाउंट के बायो में फॉर्मर चीफ मिनिस्टर ऑफ मध्य प्रदेश से पहले 'भाई और मामा' लिखा है।

युवाओं के 'मामा' और महिलाओं 'भाई'

बता दें कि बुधवार को उन्होंने फॉर्मर चीफ मिनिस्टर ऑफ मप्र अपडेट किया था। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान बतौर सीएम युवाओं के बीच 'मामा' और महिलाओं के बीच 'भाई' के तौर पर लोकप्रिय रहे हैं। वे सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते है।

मोहन कैबिनेट के निर्णय की मुरीद हुई उमा भारती

इधर, मोहन कैबिनेट की पहली बैठक के निर्णय की उमा भारती ने सराहना की है। पूर्व सीएम ने X पर लिखा- "मध्य प्रदेश की नव निर्वाचित सरकार के मुखिया मोहन यादव की कैबिनेट ने कल जो दो महत्वपूर्ण निर्णय किए- खुले में मांस एवं अंडे की बिक्री पर सख्ती तथा धार्मिक स्थानों पर जोर से बजते हुए लाउडस्पीकर पर रोक। दोनों समस्याएं सामान्य जनजीवन के लिए बहुत बड़ी परेशानी थीं, उन पर नियंत्रित प्रतिबंध लगाकर नई सरकार ने अपनी मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया है। नए मुख्यमंत्री एवं उनकी कैबिनेट का अभिनंदन। ये भी पढ़ें- MP Politics : कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, नेता प्रतिपक्ष का हो सकता है चयन; CM ने बुलाई अधिकारियों की बैठक
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts