Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मां ने पूरी नहीं की बाइक दिलाने की डिमांड तो युवक ने खुद को आग के हवाले किया, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती

Follow on Google News
मां ने पूरी नहीं की बाइक दिलाने की डिमांड तो युवक ने खुद को आग के हवाले किया, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती
शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से सुसाइड करने का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां गुरुवार को एक युवक ने खुद को कमरे में बंद करके आग लगा ली, क्योंकि मां ने उसकी बाइक दिलाने की डिमांड पूरी नहीं की। आगजनी में युवक गंभीर रूप से झुलस गया। युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। आग लगने से कमरे में रखा सामान जलकर खाक हो गया। यह पूरी घटना बैराड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कालामढ़ की है।

यह है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, सौरव जाटव कालामढ़ का रहने वाला है। वह कई दिनों से मां से बाइक दिलाने की मांग कर रहा था। वह बाइक फाइनेंस कराने के लिए 50 हजार रुपए मांग रहा था। जब युवक की मां सुनीता बाई जाटव ने युवक की डिमांड पूरी नहीं की तो इससे गुस्साए बेटे ने खुद को कमरे में बंद करके आग लगा ली। आगजनी में युवक बुरी तरह से झुलस गया है। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है ये भी पढ़ें-दक्षिण कोरिया के यात्री विमान में लगी आग, पक्षी के टकराने के कारण हुआ हादसा
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts