Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शिवपुरी : चलती बाइक में लगी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान, गर्मी को माना जा रहा कारण

Follow on Google News
शिवपुरी : चलती बाइक में लगी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान,  गर्मी को माना जा रहा कारण
शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में शुक्रवार सुबह एक युवक की चलती बाइक में अचानक आग लग गई। यह घटना इंदार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पिरोंठ गांव में हुई। बाइक में आग लगने के बाद युवक ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए बाइक से छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली। हालांकि बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई।

बाइक बनी आग का गोला

मिली जानकारी के अनुसार, पिरोंठ गांव निवासी राहुल जाटव सुबह बस स्टैंड से अपनी बाइक पर घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक उनकी बाइक के पेट्रोल टैंक के नीचे से चिंगारी निकली और देखते ही देखते बाइक में आग लग गई। आग लगने का अहसास होते ही राहुल ने तुरंत बाइक से छलांग लगा दी, जिससे उनकी जान बच गई।

इस वजह से लगी आग

पीड़ित राहुल ने बताया कि उन्होंने यह बाइक करीब पांच साल पहले 70 हजार रुपए में खरीदी थी। आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट और इस समय चल रही भीषण गर्मी को संभावित कारण माना जा रहा है। घटना के दौरान बाइक कुछ ही मिनटों में जलकर राख हो गई।

ग्रामीणों ने की आग बुझाने की कोशिश

घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई है।

ये भी पढ़ें- भोपाल : पुलिस विभाग में बड़े तबादले, टीटी नगर थाने के टीआई हटाए गए, कई थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts