Papa Ke Jaan Hai :'पापा के जान हई' रिलीज होते ही वायरल, शिल्पी राज का गाना छाया

शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना 'पापा के जान हई' रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह गाना शिल्पी राज हिट्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है, जहां दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। रिलीज के कुछ ही समय में गाने ने लाखों दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया और भोजपुरी संगीत प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन गया।
शिल्पी राज की आवाज़ ने जीता दिल
गाने में शिल्पी राज की दमदार और भावनात्मक आवाज़ ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वह भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय गायिकाओं में शामिल हैं। गाने के बोल और संगीत को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। गाने के म्यूजिक में कान्हा िसंह का योगदान है, जबकि डिजाइन सोनी आर्ट ने तैयार किया है। वहीं इस प्रोजेक्ट से जुड़े रोहित सिंह की भी सराहना हो रही है।
प्रशंसकों का जताया आभार
गाना रिलीज होने के बाद शिल्पी ने अपने प्रशंसकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, 'आप सभी भोजपुरी दर्शकों को मेरा प्रणाम। मैं तहे दिल से आप सभी का धन्यवाद करती हूं। आप लोगों ने मुझे बहुत प्यार और आशीर्वाद दिया है, इसके लिए मैं हमेशा आपकी शुक्रगुजार रहूंगी। आप सभी से अनुरोध है कि हमारे चैनल ‘शिल्पी राज हिट्स’ को भी इसी तरह प्यार और आशीर्वाद देते रहिए।'
ये भी पढ़ें: Desi Bling : दुबई के रईस भारतीयों की दुनिया दिखाएगा शो, करण-तेजस्वी के नए शो ‘देसी ब्लिंग’ का ट्रेलर जारी
लगातार दे रही हैं हिट गाने
भोजपुरी संगीत जगत में शिल्पी राज लगातार एक से बढ़कर एक हिट गाने दे रही हैं। उनके नए गानों का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। “पापा के जान हई” की सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भोजपुरी दर्शकों के बीच उनकी लोकप्रियता लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है।











