मुरैना में दर्दनाक हादसा: ट्रक के नीचे 25 किमी तक घिसटता रहा चरवाहा, मौके पर मौत

मुरैना में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से चरवाहा ट्रक के नीचे फंस गया और करीब 25 किलोमीटर तक घिसटता रहा,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पीछा कर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
ट्रक के नीचे 25 किमी तक घिसटता रहा चरवाहा, मौके पर मौत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मध्य प्रदेश के मुरैना से एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने पहले एक बकरी को कुचल दिया और जब चरवाहे ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसे भी टक्कर मार दी। हादसे के बाद युवक ट्रक के नीचे फंस गया और चालक करीब 25 किलोमीटर तक ट्रक दौड़ाता रहा।

    बकरी को कुचलने के बाद चरवाहे को मारी टक्कर

    बताया जा रहा है कि पहाड़गढ़ थाना क्षेत्र के निवासी सोनू धोबी (25) पुत्र चटई धोबी आज सुबह अपनी बकरियां चराने के लिए गांव के पास सड़क किनारे गया था। इसी दौरान शिवपुरी की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक कैलारस की तरफ जा रहा था। ट्रक ने पहले युवक की एक बकरी को कुचल दिया। जब सोनू ने ट्रक चालक को रोकने की कोशिश की तो उसने युवक को भी टक्कर मार दी।

    ये भी पढ़ें: शिवपुरी: आंगनवाड़ी सहायिका से दुष्कर्म के आरोप के बाद भड़की हिंसा, आरोपी की मां की मौत से गांव में सनसनी

    ट्रक में फंसकर 25 किमी तक घिसटता रहा युवक

    टक्कर लगने के बाद सोनू ट्रक के नीचे फंस गया, लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय ट्रक को तेजी से आगे बढ़ा दिया। चलते ट्रक के नीचे फंसा युवक करीब 25 किलोमीटर तक घिसटता रहा। हादसे में उसका सिर बुरी तरह कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आनन फानन में ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।

    पुलिस ने पीछा कर ट्रक चालक को पकड़ा

    घटना की सूचना मिलते ही पहाड़गढ़ थाना पुलिस एक्टिव हो गई। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने ट्रक का पीछा किया और किसारोली गांव के पास ट्रक को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार- काफी प्रयासों के बाद आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। ट्रक चालक ने पहले बकरी को कुचला था। जब चरवाहा सोनू ने ट्रक को रोकने की कोशिश की तो उसका पैर ट्रक में फंस गया और वह वाहन के साथ घिसटता चला गया। फिलहाल पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts