शिवपुरी: आंगनवाड़ी सहायिका से दुष्कर्म के आरोप के बाद भड़की हिंसा, आरोपी की मां की मौत से गांव में सनसनी

शिवपुरी में दुष्कर्म के आरोप के बाद दो पक्षों के बीच हिंसक विवाद हो गया, जिसमें आरोपी की मां की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Follow on Google News
आंगनवाड़ी सहायिका से दुष्कर्म के आरोप के बाद भड़की हिंसा, आरोपी की मां की मौत से गांव में सनसनी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    शिवपुरी जिले से बलात्कार की वारदात सामने आई है। जहां आंगनवाड़ी सहायिका से रेप के आरोप के बाद दो पक्षों के बीच हिंसक विवाद हो गया। इस झगड़े के दौरान आरोपी युवक की मां की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में तनाव और सनसनी फैल गई।

    दुष्कर्म के आरोप से भड़का विवाद

    जानकारी के मुताबिक मामला शिवपुरी के रन्नौद थाना क्षेत्र का है। यहां एक युवक पर आंगनवाड़ी सहायिका के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता के परिजन गुस्से से आगबबूला हो गए। गुस्से में भरे परिजन सीधे आरोपी युवक के घर पहुंचे, इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

    कहासुनी से शुरू हुआ झगड़ा, लाठियां चलीं

    देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि-दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले। जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी बीच कुछ लोगों ने बीच बचाव करने की कोशिश की, लेकिन तब तक हालात काफी बिगड़ चुके थे।  

    ये भी पढ़ें: सिंगरौली में मजदूर की मौत पर बवाल : पावर प्लांट परिसर में तोड़फोड़, पुलिस की गाड़ी भी फोड़ी

    बेटे को बचाने आई मां की मौत

    मारपीट के दौरान आरोपी युवक की मां बेटे को बचाने और के लिए बीच में आ गई। इसी दौरान उन्हें गंभीर चोट लग गई। ग्रामीणों के अनुसार चोट इतनी गंभीर थी कि-महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की मौत से पूरे गांव में दहशत और सनसनी फैल गई।

    मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

    झगड़े की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत किया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी की मां की मौत के मामले में हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार सभी संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts