Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शेयर बाजार में भूचाल : निवेशकों को 5.98 लाख करोड़ का नुकसान, विमान हादसे से एविएशन सेक्टर पर सबसे ज्यादा असर

Follow on Google News
शेयर बाजार में भूचाल : निवेशकों को 5.98 लाख करोड़ का नुकसान, विमान हादसे से एविएशन सेक्टर पर सबसे ज्यादा असर
नई दिल्ली। गुरुवार को शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स में 823.16 अंकों यानी एक प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह 81,691.98 अंकों पर बंद हुआ। कारोबारी सत्र के दौरान यह 991.98 अंक तक लुढ़क गया था। इस गिरावट के चलते निवेशकों की कुल संपत्ति में 5.98 लाख करोड़ रुपए की भारी कमी आई और बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण घटकर 4,49,58,383.92 करोड़ रुपए (करीब 5,260 अरब डॉलर) रह गया।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बड़ी गिरावट

बीएसई मिडकैप सूचकांक 1.52 प्रतिशत और स्मॉलकैप सूचकांक 1.38 प्रतिशत टूट गया। बीएसई पर कुल 2,729 शेयरों में गिरावट आई, जबकि सिर्फ 1,282 शेयरों में तेजी रही और 140 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बाजार में गिरावट का प्रमुख कारण पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ग्लोबल मार्केट में आई कमजोरी बताई जा रही है।

इंडिगो-स्पाइसजेट के शेयर गिरे

अहमदाबाद में एअर इंडिया की फ्लाइट क्रैश की खबर के बाद एविएशन सेक्टर में डर का माहौल बन गया। निवेशकों ने एयरलाइंस से जुड़े शेयरों को बेचकर बाहर निकलना शुरू कर दिया, जिससे इंडिगो और स्पाइसजेट जैसे प्रमुख शेयरों में गिरावट आई।
  • इंडिगो का शेयर 3.32% गिरकर 5,444 रुपए पर बंद हुआ।
  • स्पाइसजेट का शेयर 1.78% गिरकर 44.68 रुपए पर बंद हुआ।

बोइंग के शेयर भी लुढ़के, प्री-मार्केट में 7.8% की बड़ी गिरावट

जिस विमान निर्माता कंपनी का एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हुआ है, उस बोइंग कंपनी के शेयरों में भी तेज गिरावट देखी गई। बुधवार को बोइंग के शेयर 0.80% की गिरावट के साथ $214 (18,305 रुपए) पर बंद हुए थे। गुरुवार को अमेरिकी प्री-मार्केट ट्रेडिंग में ये शेयर 7.8% टूटकर $197.3 (16,875 रुपए) तक आ गए। यह लगातार तीसरा दिन है जब बोइंग के शेयरों में गिरावट आई है। कंपनी ने कहा है कि वह हादसे की प्रारंभिक रिपोर्टों से अवगत है और अधिक जानकारी जुटाने की दिशा में काम कर रही है।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts