Share Market Today:सेंसेक्स में 544 अंक की तेजी, निफ्टी 390 अंक चढ़कर 24774 पर बंद; IT और ऑटो सेक्टर में खरीदारी

सप्ताह की शुरुआत शेयर बाजार के लिए शानदार रही। सोमवार को घरेलू शेयर बाजार मजबूत बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 544 अंक की तेजी के साथ 78,639 के स्तर पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 390 अंक चढ़कर 24,774 के स्तर पर पहुंच गया। दिनभर के कारोबार में निवेशकों ने आईटी, ऑटो, बैंकिंग और एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में जमकर खरीदारी की जिससे बाजार को मजबूती मिली।
IT और ऑटो सेक्टर्स में रही सबसे ज्यादा खरीदारी
आज के कारोबार में आईटी, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, प्राइवेट बैंक और सरकारी बैंक से जुड़े शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। इन सेक्टर्स की मजबूती के दम पर प्रमुख सूचकांक पूरे दिन हरे निशान में कारोबार करते रहे।
एशियाई बाजारों का मिला-जुला रुख
भारतीय बाजार में तेजी के बीच एशियाई शेयर बाजारों का प्रदर्शन कमजोर रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 4.55% गिरकर 6,296 पर बंद हुआ, जबकि जापान का निक्केई 1.74% की गिरावट के साथ 63,241 के स्तर पर रहा। दूसरी ओर हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स मामूली 0.15% की बढ़त के साथ 25,922 पर बंद हुआ।
ये भी पढ़ें: ऑफिस जाने वाले हो जाएं सावधान! साल में 3 हेल्थ चेकअप बचा सकते हैं, दिल और डायबिटीज की बीमारियाें का खतरा
विदेशी निवेशकों की खरीदारी जारी
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII/FPI) की बाजार में खरीदारी का सिलसिला जारी है। पिछले सात कारोबारी दिनों में विदेशी निवेशकों ने कुल 7,638 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे जबकि इस दौरान घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 3,059 करोड़ रुपये की नेट खरीदारी की। हालांकि पिछले 30 दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो विदेशी निवेशकों ने 5,682 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की है। इसके विपरीत घरेलू संस्थागत निवेशकों ने इसी अवधि में 32,110 करोड़ रुपये की खरीदारी कर बाजार को मजबूत सहारा दिया है।
ये भी पढ़ें: Raipur News: भारतमाला मुआवजा घोटाला: 12.78 करोड़ की संपत्ति कुर्क CG, गांधी-तिवारी परिवार पर ED का बड़ा शिकंजा
बाजार की दिशा पर नजर
विश्लेषकों का मानना है कि मजबूत घरेलू निवेश, चुनिंदा सेक्टर्स में खरीदारी और निवेशकों की सकारात्मक धारणा के चलते बाजार में तेजी बनी हुई है। आने वाले कारोबारी सत्रों में वैश्विक संकेतों और विदेशी निवेशकों की गतिविधियों पर बाजार की दिशा काफी हद तक निर्भर करेगी।












