🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 374 अंक उछला, सरकारी बैंकिंग शेयरों में रही खरीदारी

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी का सिलसिला जारी रहा, जहां सेंसेक्स 374 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। इस उछाल में सरकारी बैंकिंग शेयरों में हुई जोरदार खरीदारी ने अहम भूमिका निभाई।
Follow on Google News
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 374 अंक उछला, सरकारी बैंकिंग शेयरों में रही खरीदारी
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी

भारतीय शेयर बाजार ने आज मजबूती के साथ कारोबार का समापन किया। दिनभर उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों की खरीदारी जारी रही जिसके दम पर सेंसेक्स 374 अंक की बढ़त के साथ 78,955 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 11 अंक चढ़कर 24,636 अंक के स्तर पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान सबसे ज्यादा खरीदारी सरकारी बैंक और बैंकिंग शेयरों में देखने को मिली। दूसरी ओर रियल्टी सेक्टर के शेयर दबाव में रहे जिससे इस सेक्टर में गिरावट दर्ज की गई। निवेशकों का रुझान मजबूत बैंकिंग शेयरों की ओर अधिक दिखाई दिया।

जूनिपर ग्रीन एनर्जी की शानदार लिस्टिंग

आज बाजार में रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी जूनिपर ग्रीन एनर्जी की भी दमदार एंट्री रही। कंपनी का शेयर एनएसई पर 245 रुपये और बीएसई पर 242 रुपये पर लिस्ट हुआ, जो इसके 225 रुपये के इश्यू प्राइस से करीब 9 फीसदी अधिक है। कंपनी का IPO 30 जुलाई से 3 अगस्त 2026 तक निवेशकों के लिए खुला था। इसके लिए 214 से 225 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया था। निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया के चलते यह इश्यू करीब 7.97 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

ये भी पढ़ें: शाहरुख खान बने भारत के सबसे महंगे सेलिब्रिटी ब्रांड, रणवीर सिंह दूसरे स्थान पर

FII ने मुनाफावसूली की, DII ने दिया बाजार को सहारा

संस्थागत निवेशकों के आंकड़ों पर नजर डालें तो घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने गुरुवार को 2,883 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की। पिछले सात कारोबारी सत्रों में उनकी कुल खरीदारी 5,779 करोड़ रुपये और बीते 30 दिनों में 32,220 करोड़ रुपये रही। वहीं विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII/FPI) ने आज 944 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। हालांकि इसके बावजूद पिछले सात दिनों में विदेशी निवेशकों की कुल शुद्ध खरीदारी 2,703 करोड़ रुपये रही है। बीते 30 दिनों के दौरान विदेशी निवेशकों का शुद्ध निवेश अभी भी 3,893 करोड़ रुपये की बिकवाली के दायरे में बना हुआ है।

ये भी पढ़ें: Share Market Today: सेंसेक्स में 152 अंक की तेजी, निफ्टी 10 अंक चढ़कर 24624 पर बंद; रियल्टी और ऑटो सेक्टर में खरीदारी

बाजार की आगे की दिशा पर नजर

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले कारोबारी सत्रों में निवेशकों की नजर ग्लोबल बाजारों के संकेत, विदेशी निवेशकों की गतिविधियों, कॉर्पोरेट नतीजों और घरेलू आर्थिक आंकड़ों पर रहेगी। यदि बैंकिंग सेक्टर में खरीदारी का रुख बना रहता है तो बाजार को आगे भी समर्थन मिल सकता है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

icon

Latest Posts