Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Share Market Today:सेंसेक्स में 254 अंक की तेजी, निफ्टी 82 अंक चढ़कर 24168 पर बंद; IT सेक्टर में बिकवाली

भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 254 अंक चढ़कर 77,410 पर और निफ्टी 82 अंक बढ़कर 24,168 पर बंद हुआ। बैंकिंग, हेल्थकेयर और रियल्टी शेयरों में खरीदारी रही जबकि IT सेक्टर में बिकवाली देखने को मिली।
सेंसेक्स में 254 अंक की तेजी, निफ्टी 82 अंक चढ़कर 24168 पर बंद; IT सेक्टर में बिकवाली
AI Generated Image

भारतीय शेयर बाजार ने आज तेजी दर्ज की गई। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स 254 अंकों की बढ़त के साथ 77,410 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 82 अंक चढ़कर 24,168 के स्तर पर पहुंच गया। बाजार में निवेशकों का रुझान सकारात्मक बना रहा जिससे कई सेक्टरों में खरीदारी देखने को मिली।

टॉप गेनर्स और लूजर्स

/img/116/1781781124584
/img/116/1781781135423

बैंकिंग और रियल्टी सेक्टर में रही खरीदारी

आज के कारोबार में बैंकिंग, हेल्थकेयर और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी दर्ज की गई। निजी और सरकारी बैंकों के शेयरों में निवेशकों ने जमकर दांव लगाया जबकि रियल्टी कंपनियों में भी अच्छी तेजी देखने को मिली। हेल्थकेयर सेक्टर ने भी बाजार को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ें: 14 प्वाइंट्स की डील! ट्रंप-पेजेश्कियान की डील में क्या-क्या हुआ तय? होर्मुज से परमाणु कार्यक्रम तक कई बड़े मुद्दों पर बनी सहमति

IT सेक्टर में दिखी मुनाफावसूली

जहां एक ओर अधिकांश सेक्टरों में खरीदारी रही वहीं आईटी शेयरों पर दबाव देखने को मिला। कुछ बड़ी टेक कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली के कारण आईटी इंडेक्स कमजोर रहा। हालांकि अन्य सेक्टरों की मजबूती के चलते इसका असर पूरे बाजार पर सीमित रहा।

Featured News

ये भी पढ़ें: NSE IPO: SEBI के पास दाखिल किया DRHP, ₹30,000 करोड़ रुपए का हो सकता है देश का सबसे बड़ा IPO

निवेशकों का भरोसा कायम

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार घरेलू आर्थिक संकेतकों और मजबूत निवेशक भावना ने बाजार को सहारा दिया। निवेशकों का फोकस अब आगामी कॉर्पोरेट नतीजों, ग्लोबल आर्थिक घटनाक्रम और ब्याज दरों से जुड़े संकेतों पर बना हुआ है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts