Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Share Market Today:निफ्टी 53 अंक गिरकर 23161 पर बंद, सेंसेक्स 150 अंक टूटा; IT और केमिकल सेक्टर में बिकवाली

शेयर बाजार में आज गिरावट का रुख रहा जहां निफ्टी 53 अंक गिरकर 23161 पर बंद हुआ और सेंसेक्स में भी 150 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। आईटी और केमिकल सेक्टर में हुई भारी बिकवाली ने बाजार पर दबाव बनाया
निफ्टी 53 अंक गिरकर 23161 पर बंद, सेंसेक्स 150 अंक टूटा; IT और केमिकल सेक्टर में बिकवाली

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को निवेशकों को भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में कमजोरी के साथ खुले बाजार ने दिन के दौरान शानदार रिकवरी की और कुछ समय के लिए हरे निशान में भी पहुंचा लेकिन आखिरी घंटों में बिकवाली हावी हो गई। कारोबार खत्म होने तक दोनों प्रमुख इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 150 अंक टूटकर 73,832 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 53 अंक की कमजोरी के साथ 23,161 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार में आईटी और केमिकल सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला।

टॉप गेनर्स और लूजर्स

/img/116/1781176830869

 ये भी पढ़ें: Electric Vehicle : इस साल 5 महीने में पिछले साल से 52% गाड़ियां ज्यादा बिकीं

/img/116/1781176866007

आखिरी कारोबारी घंटों में मुनाफावसूली

गुरुवार को बाजार की शुरुआत कमजोर रही लेकिन शुरुआती गिरावट के बाद निवेशकों ने चुनिंदा शेयरों में खरीदारी की जिससे बाजार ने अच्छी रिकवरी दिखाई। हालांकि दिन के आखिरी कारोबारी घंटों में मुनाफावसूली बढ़ने से बाजार दोबारा लाल निशान में फिसल गया। ग्लोबल बाजारों से मिले कमजोर संकेतों और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली का असर घरेलू बाजार पर भी दिखाई दिया। निवेशकों का रुख अभी भी सतर्क बना हुआ है।

आईटी और टेक शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आईटी सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली। बड़ी टेक कंपनियों के शेयरों में कमजोरी के चलते आईटी इंडेक्स दबाव में रहा। इसके अलावा ऑटो, रियल्टी, सीमेंट और पीएसयू बैंकिंग शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई। वहीं दूसरी ओर बैंकिंग, प्राइवेट बैंक, फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर ने कुछ मजबूती दिखाई जिससे बाजार को सीमित सपोर्ट मिला। डिफेंसिव सेक्टरों में निवेशकों की दिलचस्पी बनी रही।

ये भी पढ़ें: Ethanol Blending: 20% से ज्यादा एथेनॉल वाले पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी खत्म, E20 पेट्रोल पर फिलहाल कोई राहत नहीं

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII/FPI) की बिकवाली बाजार पर दबाव बनाए हुए है। 10 जून को विदेशी निवेशकों ने 2,125 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 3,124 करोड़ रुपए की खरीदारी की। बीते 30 दिनों में विदेशी निवेशक 77,855 करोड़ रुपए की बिकवाली कर चुके हैं जबकि घरेलू निवेशकों ने इस दौरान 95,728 करोड़ रुपए की खरीदारी की है। यही वजह है कि बाजार में बड़ी गिरावट फिलहाल देखने को नहीं मिल रही।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts