Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Electric Vehicle :इस साल 5 महीने में पिछले साल से 52% गाड़ियां ज्यादा बिकीं

पेट्रोल डीजल की अपेक्षा अब लोगों ने इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पर शिफ्ट होना शुरू हुआ है। पिछले वर्ष के शुरुआती पांच महीनों की तुलना में ईवी की बिक्री देखें तो करीब 52 प्रतिशत ज्यादा है। पिछले साल जनवरी से मई की तुलना में इस साल इन्हीं महीनों में गाड़ियों की बिक्री की संख्या 26 हजार ज्यादा है।
इस साल 5 महीने में पिछले साल से 52% गाड़ियां ज्यादा बिकीं

आशीष शर्मा, ग्वालियर। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और प्रधानमंत्री की फ्यूल बचाने की अपील का असर अब साफ तौर पर ऑटो बाजार में दिखने लगा है। युवा और नौकरीपेशा लोग अब पेट्रोल-डीजल से चलने वाली गाड़ियों की बजाय इलेक्ट्रिक कार और स्कूटर खरीदने में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं। प्रदेश के परिवहन कार्यालयों में वर्ष 2025 में 1.39 लाख रजिस्टर्ड हुए थे मगर वर्ष 2026 में शुरू के पांच महीनों (1 जनवरी से 31 मई 2026) में ही 75,798 से अधिक वाहन खरीदे जा चुके हैं। इसी अवधि में (1 जनवरी से 31 मई 2025) वर्ष 2025 में 49,725 वाहन बिके थे। वर्ष 2026 में 26,073 वाहन ज्यादा बिके हैं।

एक साल टैक्स फ्री, अब 4 फीसदी कर

ई-व्हीकल अधिक से अधिक बिकें, इसके लेकर केंद्र सरकार ने ई-व्हीकल पर रजिस्ट्रेशन फीस और टैक्स एक साल (1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026) के लिए माफ कर दिया था। अब 1 अप्रैल 2026 से 4 फीसदी टैक्स लगना शुरू हो गया है। गाड़ी चाहे एक लाख रुपए की हो या बीस लाख की। टैक्स 4 फीसदी ही लगेगा।

/img/89/1781108561887

ईवी खरीदना फायदेमंद 

पेट्रोल और डीजल के दाम जिस तरह से बढ़ रहे हैं उसे देखते हुए ईवी खरीदना ही फायदेमंद  है।  सिटी ड्राइव के लिए तो यह गाड़ी काफी सस्ती पड़ती है।              

मनोज कुश्वाहा, ग्वालियर

खर्च में कमी आई

मैं ईवी कार से ऑफिस आना-जाना करता हूं इससे खर्च में काफी कमी आई  है ।             

प्रभाकर सिंह, ग्वालियर

हर महीने 150 से 200 ईवी बिक रहीं

जिस तरह से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं, इसे लेकर लोग अब ईवी खरीद रहे हैं। इन गाड़ियों का मेंटेनेंस भी काफी कम है। हर महीने 150 से 200 गाड़िया बिक जाती हैं।                

हरिओम नागपाल, संचालक, टीवीएस मोटर्स, ग्वालियर

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts