Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Share Market Today :तेज उतार-चढ़ाव के बाद फ्लैट बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, हेल्थकेयर शेयरों में रही खरीदारी

भारी उतार चढ़ाव के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार देखने को मिला। कारोबारी दिन के आखिर में सेंसेक्स 27 अंक गिरकर 82,249 और निफ्टी 14 अंक चढ़कर 25,497 पर बंद हुआ।
Follow on Google News
तेज उतार-चढ़ाव के बाद फ्लैट बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, हेल्थकेयर शेयरों में रही खरीदारी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    दिनभर के भारी उतार चढ़ाव के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार देखने को मिला। कारोबारी दिन के आखिर में सेंसेक्स 27 अंक गिरकर 82,249 और निफ्टी 14 अंक चढ़कर 25,497 पर बंद हुआ। वहीं बैंक निफ्टी 44 अंक चढ़कर 61,188 पर पहुंचा। आज के सत्र में IT, फॉर्मा और PSU बैंक के शेयरों में तेजी देखी गई।

    कैसा रहा आज का बाजार

    शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 270 अंक चढ़कर 82,545 पर और निफ्टी 75 अंक ऊपर 25,558 के करीब रहा। वहीं बैंक निफ्टी में करीब 150 अंकों की तेजी देखी गई। दिन के शुरूआत में IT इंडेक्स में भी तेज बढ़त रही। इसके अलावा PSU बैंक, फार्मा बढ़त और ऑटो सेक्टर में भी हलचल रही। Tata Motors PV Nifty का टॉप गेनर बना और करीब 3% चढ़कर बंद हुआ। वहीं फार्मा शेयर में Mankind Pharma लगातार चौथे दिन बढ़त के बाद करीब 12% ऊपर चढ़ा, लेकिन Sanofi India नतीजों के बाद 3% गिरकर बंद हुआ।

    ये भी पढ़ें: SEBI on Mutual Fund : सेबी ने म्यूचुअल फंड को लेकर बदले नियम, कई स्कीम्स होंगी बंद

    डिफेंस शेयरों में भी रही तेजी

    संभावित भारत-इजराइल डिफेंस डील की खबरों से डिफेंस शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। Data Patterns करीब 5% चढ़ा, जबकि Tejas Networks को बड़ा 5G ऑर्डर मिलने से कंपनी के शेयर में 20% का उछाल देखा गया।

    ये भी पढ़ें: अनिल अंबानी ED के सामने पेश : RCOM और ग्रुप कंपनियों पर 40 हजार करोड़ का कर्ज, 17-मंजिला घर 'अबोड' कुर्क

    आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स

    टॉप गेनर्स : TMPV, Eichers Motors, BEL, Shriram Finance, Max Healthcare

    टॉप लूजर्स :  Trent, Coal India, Eternal, Tata Consumer, HDFC Bank

     

     

    Sumit  Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

    Latest Posts