SEBI on Mutual Fund :सेबी ने म्यूचुअल फंड को लेकर बदले नियम, कई स्कीम्स होंगी बंद

मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने म्यूचुअल फंड स्कीम्स कैटेगरी और नियमों में बड़ा बदलाव किया है। सेबी के नए सर्कुलर में लाइफ साइकिल फंड्स को इंट्रोडयूस किया है और म्यूचुअल फंड स्कीम्स को मुख्य रूप से 5 कैटेगरी में बांटा गया है साथ ही सॉल्यूशन ऑरिएंटेड स्कीम्स को बंद करने का ऐलान किया है।
अब 5 कैटेगरी में होंगी म्यूचुअल फंड स्कीम्स
सेबी ने म्यूचुअल फंड स्कीम को 5 नई कैटेगरी में बांटने का ऐलान किया है अब नई स्कीम्स को Equity, Debt, Hybrid, Life Cycle Funds और Other Schemes जैसी साफ कैटेगरी लाया गया है। साथ ही सेबी ने कहा है कि सॉल्यूशन ऑरिएंटेड स्कीम तुरंत बंद हो जाएंगी और मौजूदा सब्सक्रिप्शन को रोका जाएगा।
ये भी पढ़ें: ED ने लिया बड़ा एक्शन: अनिल अंबानी का 17 मंजिला राजमहल 'एबोड' जब्त
म्यूचुअल फंड स्कीम में होगी न्यूनतम निवेश सीमा

AMC और म्यूचुअल फंड कंपनियों के लिए 6 माह का समय
सभी AMC को अपनी स्कीम्स के नाम, निवेश रणनीति और कैटेगरी को नए नियमों के अनुसार अपडेट करना होगा, इसके लिए 6 महीने का समय दिया गया है।
लाइफ साइकिल फंड की शुरुआत
सेबी ने अपने नए सर्कुलर में लाइफ साइकिल फंड्स को इंट्रोडयूस किया है। ये ऐसे फंड हैं जिनमें समय के साथ इक्विटी और डेट का अनुपात बदलता रहता है ये गोल-बेस्ड निवेश के लिए बनाए गए हैं जो कम से कम 5 और अधिकतम 30 साल तक की अवधि के हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट सख्त... चुनाव खर्च की सीमा तय करने पर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को नोटिस देकर जवाब मांगा
सॉल्यूशन ओरिएंटेड स्कीम होंगी बंद
SEBI ने प्रेस नोट में सॉल्यूशन ओरिएंटेड स्कीम तुरंत बंद करने और मौजूदा स्कीम का सब्सक्रिप्शन रोकने की बात कही गयी है। वर्तमान में इस कैटिगरी में कुल 41 स्कीम्स हैं जिसका टोटल AUM यानी असेट अंडर मैनेजमेंट 57, 274 करोड़ रुपए है। इस कैटिगरी में 29 रिटायरमेंट फंड्स हैं जिनका AUM 32,044 करोड़ रुपए और 12 चिल्ड्रन फंड्स हैं जिनका टोटल AUM 25, 230 करोड़ रुपए है।












