Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Share Market Today:सेंसेक्स 417 अंक टूटा, निफ्टी 97 अंक गिरकर 23996 पर बंद; बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में बिकवाली

सेंसेक्स 417 अंक गिरकर 76,887 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 97 अंक फिसलकर 23,996 पर आ गया।
सेंसेक्स 417 अंक टूटा, निफ्टी 97 अंक गिरकर 23996 पर बंद; बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में बिकवाली

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन बाजार दबाव में नजर आया। आज सेंसेक्स 417 अंक गिरकर 76,887 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 97 अंक फिसलकर 23,996 पर आ गया। पूरे दिन बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला लेकिन क्लोजिंग तक बिकवाली हावी रही।

बैंकिंग-ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा दबाव

आज की गिरावट में सबसे ज्यादा असर बैंकिंग सेक्टर में देखने को मिला। इसके अलावा ऑटो और आईटी शेयरों में भी लगातार बिकवाली रही। निवेशकों ने इन सेक्टर्स में मुनाफावसूली की जिससे इंडेक्स नीचे खिंच गया। बाजार की चाल से फिलहाल निवेशक थोड़े सतर्क नजर आ रहे हैं और जोखिम लेने से बच रहे हैं।

आज के निफ्टी गेनर्स और लूजर्स

/img/116/1777373562256

ये भी पढ़ें: NEET UG 2026 Admit Card जारी : तुरंत डाउनलोड करें, 3 मई को परीक्षा

/img/116/1777373578925

ब्रेंट क्रूड ऑयल 109 डॉलर प्रति बैरल के पार

गिरावट की एक बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी भी रही। ब्रेंट क्रूड ऑयल 109 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है।इस तेजी के पीछे दो बड़े कारण हैं ग्लोबल मार्केट में तेल की मजबूत मांग और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर बढ़ती चिंता। हॉर्मुज स्ट्रेट दुनिया में तेल सप्लाई का सबसे अहम रास्ता माना जाता है। यहां किसी भी तरह की अस्थिरता सीधे ग्लोबल मार्केट को प्रभावित करती है।

ये भी पढ़ें: Amazon Now: अमेजन की एंट्री से क्विक कॉमर्स में हलचल, जोमैटो-स्विगी के शेयर 3% तक गिरे

एशियाई बाजारों में भी रही कमजोरी

सिर्फ भारतीय बाजार ही नहीं, एशिया के ज्यादातर बाजारों में भी आज कमजोरी देखने को मिली।

  • जापान का निक्केई करीब 1% से ज्यादा गिरा, जो इस क्षेत्र में सबसे बड़ी गिरावट रही
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग भी करीब 1% नीचे रहा
  • दक्षिण कोरिया का कोस्पी हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ लेकिन कुल मिलाकर सेंटीमेंट कमजोर ही रहा

इससे साफ है कि ग्लोबल मार्केट में भी निवेशकों का मूड फिलहाल थोड़ा दबाव में है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts