PlayBreaking News

अजब-गजब : शाजापुर में थर्ड जेंडर से करवा दी युवक की शादी; एक माह बाद हुआ खुलासा, रिश्तदारों ने की मारपीट

शाजापुर में एक युवक ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी थर्ड जेंडर से कराई गई, जिसकी जानकारी उसे विवाह के करीब एक माह बाद मिली। मामला सामने आने के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट की घटना हुई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Follow on Google News
शाजापुर में थर्ड जेंडर से करवा दी युवक की शादी; एक माह बाद हुआ खुलासा, रिश्तदारों ने की मारपीट
AI Generated

शाजापुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार को शादी के करीब एक महीने बाद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शाजापुर निवासी 28 वर्षीय युवक का विवाह 29 जून 2026 को राजगढ़ जिले के पचोर स्थित एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। पीड़ित परिवार का आरोप है कि शादी के एक महीने बाद उन्हें पता चला कि दुल्हन थर्ड जेंडर है, जिसके बाद दोनों पक्षों में शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष और मारपीट में बदल गया।

दुल्हन को तुरंत ले जाने की जिद

पीड़ित युवक ने शुक्रवार को थाने में शिकायत की। उसके अनुसार शुक्रवार रात करीब 10 बजे पचोर से लड़की के परिजन आजाद, राकेश और चंदोबाई उसके घर पहुंचे और दुल्हन को तुरंत ले जाने की जिद करने लगे। जब युवक ने सुबह जाने की बात कही तो आरोपियों ने गाली-गलौज और झूमाझटकी शुरू कर दी। शोर सुनकर जब युवक के भाई और भाभी बीच-बचाव करने आए तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी से हमला कर भाभी के हाथों को चोट पहुंचाई और दांत से काट लिया। वहीं, सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर भाई की उंगली को जख्मी कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया की सख्ती, इस देश में पोस्ट और रिएक्शन पर लगेगी रोक

शादी के नाम पर लिए थे 1 लाख रु.

पीड़ित के भाई का कहना है कि उन्होंने शादी के लिए लड़की के परिजनों को 1 लाख रुपए भी दिए थे। शादी के बाद जब दुल्हन की सच्चाई सामने आई तो बातचीत के जरिए मामला सुलझाने के लिए परिजनों को बुलाया गया था, लेकिन वे हिंसा और मारपीट पर उतर आए। जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दे गए।

पांच लोगों पर केस दर्ज

कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने बताया कि फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी आजाद, राकेश, राजा, चंद्रोबाई और लक्ष्मीनारायण (सभी निवासी पचोर, जिला राजगढ़) के खिलाफ आपराधिक धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।\

ये भी पढ़ें: सूरज के सबसे करीब बसा यह गांव, फिर भी सालभर पड़ती है कड़ाके की ठंड; वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts