Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शाजापुर में सड़क हादसा : ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलटी, बच्चों और महिलाओं समेत 12 से ज्यादा घायल

Follow on Google News
शाजापुर में सड़क हादसा : ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलटी, बच्चों और महिलाओं समेत 12 से ज्यादा घायल
शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में गुरुवार सुबह सड़क हादसा हो गया। दुपाड़ा गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों में बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। घायलों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया।

कार को साइड देने के चक्कर में हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, शाजापुर के दुपाड़ा गांव में आज सुबह हादसा हुआ है। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार सभी लोग बज्जाहेड़ा से पचेटी माता पूजन के लिए जा रहे थे। तभी अचानक दुपाड़ा गांव के पास टर्न पर कार को साइड देने के चक्कर में चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली में 40 से ज्यादा लोग सवार थे। ये भी पढ़ें- रायसेन रोड स्थित सैम कॉलेज के पास सड़क हादसा, बोरवेल मशीन ने मारी बस को टक्कर; एक महिला की मौत, 4 गंभीर घायल
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts