Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP में पठान का विरोध: भोपाल में लगे शाहरुख खान मुर्दाबाद के नारे, इंदौर में शो कैंसिल; ग्वालियर के थिएटर में आग लगाने की धमकी

MP में पठान का विरोध: भोपाल में लगे शाहरुख खान मुर्दाबाद के नारे, इंदौर में शो कैंसिल; ग्वालियर के थिएटर में आग लगाने की धमकी
शाहरुख खान ने फिल्म पठान के साथ 4 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक दे दी है।  2023 की सबसे बड़ी फिल्म पठान थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। देशभर में एक तरफ इसको लेकर फैंस के बीच जश्न का माहौल है, तो वहीं कई जगहों पर फिल्म का भारी विरोध देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के इंदौर में भी इसका विरोध किया जा रहा है। इंदौर के सिनेमाघरों में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन जारी है।

ग्वालियर: मॉल के बाहर बजरंग दल कार्यकर्ताओं का चक्काजाम

ग्वालियर में भी फिल्म ‘पठान’ का विरोध किया गया। बुधवार सुबह ही बजरंग दल कार्यकर्ता हाथों में लाठियां लेकर मॉल के बाहर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया है। बजरंग दल नेता का कहना है कि, किसी भी सूरत में यह फिल्म नहीं चलने दी जाएगी। अगर फिल्म दिखाई गई तो सिनेमाघरों में आग लगा देंगे। https://twitter.com/psamachar1/status/1618129138967285761?t=oBaiSDv17RW48eXLi7dqeA&s=08

इंदौर: सिनेमाघरों के बाहर विरोध प्रदर्शन

इंदौर के सिनेमाघरों में शाहरुख खान की फिल्म पठान की रिलीज के बाद हिंदू संगठनों का प्रदर्शन शुरू हो गया है। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता ‘सपना’ और ‘संगीता’ टॉकीज के जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं और हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। हिंदू संगठन के कार्यकर्ता हाथ में डंडे लेकर शो रुकवाने पहुंचे हैं। वहीं हिंदूवादी संगठन और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के भारी हंगामे को देखते हुए संचालकों ने शो रद्द करने का निर्णय लिया।

भोपाल: शाहरुख खान मुर्दाबाद के लगे नारे

भोपाल के रंगमहल सिनेप्लेक्स में पठान मूवी का बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया। टॉकीज के बाहर लगे पोस्टर फाड़ शाहरुख खान मुर्दाबाद के नारे लगाए। सिनेप्लेक्स के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं भारत सिनेप्लेक्स में पठान मूवी का पहला शो देखने पहुंचे सैकड़ों दर्शक भोपाल में पठान मूवी को लेकर किसी प्रकार का विरोध प्रदर्शन नहीं। पुलिस की सुरक्षा के बीच पठान मूवी का शो चल रहा है।

मुंबई में 'पठान' को लेकर जबरदस्त क्रेज

मुंबई में फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। सिनेमाघरों के बाहर शाहरुख खान और पठान की तस्वीरों वाली टीशर्ट पहनकर आए सभी फैंस ने पठान और शाहरुख के समर्थन में नारे लगाए। फैंस ने कहा कि, चार साल बाद वापसी कर रहे शाहरुख के लौटने से शाहरुख का नहीं, बल्कि दर्शकों का वनवास खत्म हो रहा है।

पहले ही दिन 50 करोड़ की कर लेगी कमाई

ट्रेड एक्सपर्ट जोगिंदर टुटेजा ने ट्वीट कर पठान के कलेक्शन को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा,  पठान पहले दिन ही 50 करोड़ कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लेगी। इस ट्वीट को सेव कर लो।" https://twitter.com/Tutejajoginder/status/1618108808903163905?s=20&t=X-VFBp7phmsKOQ_ZKvrSpg

HD प्रिंट में 'पठान' लीक

रिलीज के कुछ ही घंटों बाद फिल्म मेकर्स को बड़ा झटका लगा है। दरअसल पठान के लीक होने की खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्य के मुताबिक, Tamilrockers, Filmy4wap, Filmyzilla, Mp4movies, Pagalworld, और Vegamovies जैसी वेबसाइट्स ने शाहरुख खान की 'पठान' को लीक कर दिया है। वेबसाइट्स पर पठान का एचडी प्रिंट बताया जा रहा है।

आतंकियों से एक साथ लड़ते दिखे 'पठान' और 'टाइगर'

‘पठान’ में सलमान खान का 10 मिनट का कैमियो है। सिनेमाहॉल में बैठे दर्शकों में से कई लोगों ने ट्विटर पर सलमान के इस कैमियो की झलक दिखाई है। सलमान फिल्म में टाइगर के किरदार में हैं और ‘पठान’ को आतंकियों के चंगुल से बचाते हुए दिख रहे हैं। दोनों को साथ में एक्शन और फाइट करते देखा जा सकता है। ये भी पढ़ें- हिमंत ने पूछा था कौन हैं शाहरुख, पठान ने रात 2 बजे सीएम को किया कॉल, फिल्म को लेकर कही ये बात…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts