बुधनी के मिडघाट में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंदा, युवक की मौत, दो साथी घायल

सीहोर के बुधनी मिडघाट में तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बैतूल निवासी 22 वर्षीय प्रभु सियारे की मौत हो गई, जबकि अशोक यादव और रामदास दरसिमा घायल हैं। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
बुधनी के मिडघाट में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंदा, युवक की मौत, दो साथी घायल
फ़ाइल फ़ोटो

सीहोर। बुधनी के मिडघाट में बुधवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सतकुंडा झरने के नीचे रेत रॉयल्टी नाके के पास पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

पीछे से आई तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर

जानकारी के मुताबिक, बाइक पर तीन युवक सवार होकर मिडघाट क्षेत्र से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए अज्ञात ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे में प्रभु पिता बिजीलाल सियारे, उम्र 22 वर्ष, निवासी कोठिया, जिला बैतूल की मौके पर ही मौत हो गई।

दो साथी घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी

हादसे में बाइक पर सवार अशोक यादव और रामदास दरसिमा भी घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

टक्कर के बाद ट्रक लेकर फरार हुआ चालक

हादसे के बाद अज्ञात ट्रक चालक मौके पर नहीं रुका और वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में वाहन की पहचान करने के साथ ही हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटा रही है।

Breaking News

पुलिस हादसे की जांच में जुटी

बुधनी एसडीओपी रवि शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस मृतक और घायलों से संबंधित जानकारी जुटाने के साथ हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है। फरार ट्रक चालक तक पहुंचने के लिए संभावित मार्गों और उपलब्ध साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है।

मिडघाट में पहले भी हो चुके हैं हादसे

मिडघाट क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला नया नहीं है। इससे पहले भी इसी इलाके में स्थानीय ग्रामीण कमलेश यादव की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के कारण मिडघाट का यह मार्ग लोगों के लिए चिंता का कारण बनता जा रहा है। बुधवार की घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Raipur: रायपुर में गांजा तस्करी पर DRI का बड़ा शिकंजा, पाइप की आड़ में 250 किलो गांजा जब्त

सड़क की खराब हालत और गड्ढों से बढ़ रहा खतरा

स्थानीय लोगों का आरोप है कि एनएच-46 पर कई स्थानों पर सड़क की हालत खराब है। जगह-जगह बड़े गड्ढे और तेज रफ्तार भारी वाहनों की आवाजाही दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा रही है। लोगों का कहना है कि संवेदनशील हिस्सों में यातायात नियंत्रण, सड़क की मरम्मत और सुरक्षा के ठोस इंतजाम बेहद जरूरी हैं।

Sunil Sharma
By Sunil Sharma

सुनील शर्मा, सीहोर जिला ब्यूरो, पीपुल्स समाचार ढाई दशक से पत्रकारिता में सक्रिय। दैनिक भास्कर, पत...

Latest Posts