कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर बवाल, GIVA ने हटाया एड; राहुल गांधी ने किया बचाव

कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन में उनके आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद हुआ। ट्रोलिंग बढ़ने के बाद GIVA ने एड को सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया। कंपनी ने कहा कि उसका उद्देश्य किसी की भावनाएं आहत करना नहीं था। वहीं राहुल गांधी और गौरव गोगोई ने कृति के समर्थन में प्रतिक्रिया दी और विज्ञापन को लेकर चल रही बहस पर सवाल उठाए।
कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर बवाल, GIVA ने हटाया एड; राहुल गांधी ने किया बचाव
कृति सेनन के बचाव में उतरे राहुल गांधी, विवाद के बीच GIVA ने हटाया विज्ञापन

ज्वैलरी ब्रांड GIVA ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन का रक्षाबंधन वाला विज्ञापन सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। विज्ञापन में कृति के कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हुआ था। यूजर्स ने उनके आउटफिट को लेकर आपत्ति जताई और उन्हें ट्रोल किया। विवाद बढ़ने के बाद कंपनी ने बुधवार, 26 अगस्त को बयान जारी किया।

GIVA ने कहा- भावनाएं आहत करना मकसद नहीं

GIVA ने अपने बयान में कहा कि कंपनी भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों का सम्मान करती है। ब्रांड ने कहा कि वह हमेशा पूरे परिवार के साथ खुशियों भरे पलों को सेलिब्रेट करने में विश्वास रखता है। कंपनी ने कहा कि इस बार वह अपने पालतू जानवरों को भी इस प्यार और जश्न में शामिल करना चाहती थी। अगर विज्ञापन से अनजाने में समाज के किसी वर्ग की भावनाएं आहत हुई हैं, तो ऐसा करना कंपनी का उद्देश्य नहीं था। GIVA ने कहा कि सम्मान के तौर पर विज्ञापन को सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा लिया गया है। हालांकि, कंपनी ने अपने बयान में कृति सेनन के कपड़ों को लेकर उठे विवाद का सीधे तौर पर जिक्र नहीं किया।

/img/15/1787726912613

राहुल गांधी ने कृति सेनन का किया बचाव

विवाद के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कृति सेनन का समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी स्वतंत्रता का इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल नहीं किया जाना चाहिए। राहुल गांधी ने कृति की इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि महिलाएं क्या पहनती हैं, क्या करती हैं और कहां जाती हैं, यह उनकी अपनी पसंद है। उन्होंने महिलाओं को उनकी स्वतंत्रता के लिए ट्रोल करने पर सवाल उठाया।

Kriti Sanon

गौरव गोगोई ने भी उठाए सवाल

कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने भी विज्ञापन को लेकर चल रही बहस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सवाल उठाया कि पूरी चर्चा विज्ञापन में दिखाई गई महिला पर ही क्यों हो रही है। गौरव गोगोई ने कहा कि उन लोगों के फैसलों पर भी सवाल होना चाहिए, जिनकी मंजूरी के बाद विज्ञापन रिलीज हुआ। उन्होंने विज्ञापन को मंजूरी देने वाले कंपनी के अधिकारियों और इसे तैयार करने वाली क्रिएटिव एजेंसी की भूमिका पर भी सवाल उठाया।

क्या है पूरा विवाद?

दरअसल, GIVA ने रक्षाबंधन के मौके पर कृति सेनन को लेकर एक विज्ञापन बनाया था। इसमें कृति अपने ऑन-स्क्रीन भाई को राखी बांधती नजर आई थीं। विज्ञापन में कृति के आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने आपत्ति जताई। विवाद बढ़ने के बाद भाजपा नेता कंगना रनौत ने भी कृति सेनन को लेकर प्रतिक्रिया दी थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर विज्ञापन को लेकर बहस और तेज हो गई। अब कंपनी ने विवाद के बीच विज्ञापन को अपने सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts