Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

घने कोहरे का कहर : शाहजहांपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, छत हुई अलग; महिला सहित तीन की मौत

Follow on Google News
घने कोहरे का कहर : शाहजहांपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, छत हुई अलग; महिला सहित तीन की मौत
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शनिवार देर रात घने कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार की छत अलग हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगवाकर कार को ट्रैक्टर-ट्रॉली से अलग किया और शवों को बाहर निकाला। वहीं हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।

घने कोहरे के चलते हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, जिले के बंडा क्षेत्र निवासी मयंक तिवारी और बब्लू कार से कहीं जा रहे थे। उनके साथ में एक महिला भी थी। उसी दौराना घने कोहरे के कारण पुवायां क्षेत्र के बंडा मार्ग पर उनकी कार सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीनों लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि, कार की छत अलग हो गई। वहीं आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार को अलग किया गया। फिर तीनों शवों को बाहर निकाला गया।

पुलिस कर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की तलाश

पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। हालांकि अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि, तीनों लोग कहां जा रहे थे। बताया जा रहा है कि, मयंक तिवारी मकसूदापुर चीनी मिल के तकनीकी विभाग में कार्यरत थे। हादसे के बाद हाइवे पर जाम लग गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया जा सका। वहीं हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक भाग निकला। ये भी पढ़ें- आज मणिपुर से शुरू होगी राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’, 67 दिन… 15 राज्य और 6700 km की तय करेंगे दूरी; जानें रूट मैप
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts