Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शहडोल : सोन नदी पुल का पिलर झुका, स्टेट हाईवे से आवागमन पूरी तरह बंद, रीवा-शहडोल मार्ग भी बाधित

Follow on Google News
शहडोल : सोन नदी पुल का पिलर झुका, स्टेट हाईवे से आवागमन पूरी तरह बंद, रीवा-शहडोल मार्ग भी बाधित
शहडोल जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां शहडोल-रीवा मुख्य मार्ग में बाणसागर सोन नदी के ऊपर बने पुल का एक पिलर झुक गया। इस घटना के कारण पुल के ऊपर एक बड़ा गड्ढा हो गया है, जिससे स्टेट हाईवे से आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है। साथ ही रीवा-शहडोल मार्ग भी बाधित हो गया है।

प्रशासन की तत्काल कार्रवाई

पुल का एक हिस्सा शहडोल जिले में आता है, जबकि दूसरा हिस्सा रामनगर थाना जिला मैहर में आता है। इस खतरे को देखते हुए, पुलिस बल तैनात कर बैरिकेट्स लगाकर आवाजाही बंद कर दी गई है। वाहनों की निकासी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है, जिसमें बुढ़वा, कूदरी व बघवार मार्ग से वाहनों की आवाजाही शुरू की गई है।

अधिकारियों को दी गई सूचना

पुलिस द्वारा कलेक्टर, एसपी तथा एसडीएम समेत एमपीआरडीसी के जिम्मेदार अधिकारियों को इस संभावित खतरे की सूचना दे दी गई है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। ये भी पढ़ें- भोपाल में धर्मांतरण का गंदा खेल : लालच देकर मजदूर को फंसाने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts