Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शहडोल की ओरिएंट पेपर मिल में बड़ा हादसा, पल्प टैंक फटने से एक मजदूर की मौत; 12 से ज्यादा घायल

Follow on Google News
शहडोल की ओरिएंट पेपर मिल में बड़ा हादसा, पल्प टैंक फटने से एक मजदूर की मौत; 12 से ज्यादा घायल
शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। बिड़ला ग्रुप की ओरिएंट पेपर मिल में प्लांट के अंदर पल्प टैंक फट गया। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि, 12 से ज्यादा मजदूर घायल हुए हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर अमलाई पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल, राहत एवं बचाव कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

कैसे हुआ हादसा ?

जानकारी के मुताबिक, शहडोल जिले में स्थित बिड़ला ग्रुप की ओरिएंट पेपर मिल में यह हादसा हुआ है। आज सुबह करीब 10 बजे प्लांट के अंदर पल्प मशीन की पाइपलाइन फटी है। इस दौरान एक मजदूर रविंद्र त्रिपाठी (50) की मौत हो गई। घायलों में तीन मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें शहडोल जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। बता दें कि पल्प टैंक में पानी के साथ केमिकल, लकड़ी का बुरादा समेत अन्य पदार्थ होते हैं। इसमें लकड़ी को सड़ाया जाता है। इसी प्रोसेस के दौरान हादसा होने की बात सामने आई है।

मेंटेनेंस नहीं होने पर होती हैं ऐसी घटनाएं

बता दें कि इससे पहले भी ओरिएंट पेपर मिल में इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। समय-समय पर मेंटेनेंस का काम नहीं होने के कारण ऐसी घटनाएं होती हैं। मजदूरों की मांग है कि आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज होनी चाहिए। https://twitter.com/psamachar1/status/1689187913546792960?s=20 ये भी पढ़ें- VIDEO : रौंगटे खड़े कर देने वाला हादसा… लोधिया कुंड में गिरी कार, पिकनिक मनाने गया था परिवार; लोगों ने बचाई पिता और बेटी की जान
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts