Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली : शाहदरा में कारोबारी की गोली मारकर हत्या, हमलावरों ने 8 राउंड फायर किए; मॉर्निंग वॉक के बाद जा रहे थे घर

Follow on Google News
दिल्ली : शाहदरा में कारोबारी की गोली मारकर हत्या, हमलावरों ने 8 राउंड फायर किए; मॉर्निंग वॉक के बाद जा रहे थे घर
नई दिल्ली। नॉर्थ दिल्ली के शाहदरा में एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है। यहां मॉर्निंग वॉक पर निकले एक कारोबारी की दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। 52 साल के सुनील जैन पर बाइक पर आए दो हमलवारों ने 8 राउंड फायर किए। घायल सुनील को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घर लौटते समय हुई फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, बर्तनों का कारोबार करने वाले जैन यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से सुबह की सैर करके घर लौट रहे थे। उसी दौरान फर्श बाजार इलाके में मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। हमले के बाद आरोपी फरार हो गए। गोली लगने के बाद कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे, उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को घटना की जानकारी 8.36 पर मिली और फिर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। डीसीपी ने बताया कि, किसी आपसी रंजिश और लड़ाई के बारे में परिवार ने इनकार किया है। पुलिस मामले हमले के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

अमित शाह ने दिल्ली को बर्बाद किया : केजरीवाल

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी शाहदरा में हुई गोलीबारी को लेकर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज के एक्स पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, "अमित शाह जी ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया। दिल्ली को जंगल राज बना दिया। चारों तरफ लोग दहशत की जिंदगी जी रहे हैं। बीजेपी से अब दिल्ली की कानून व्यवस्था नहीं संभल रही। दिल्ली वालों को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी।"

बदमाशों ने रोक कर मारी गोली : AAP नेता

आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने अपने एक्स पोस्ट में कहा, "क्राइम कैपिटल - शाहदरा जिले में सुबह ही गोलियों की आवाज गूंज उठी जब बर्तन व्यापारी संजय जैन मॉर्निंग वॉक करके अपनी स्कूटी से घर की तरफ लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने रोक कर उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। बताया जा रहा है कि 6 से 7 राउंड फायर चले और सभी गोलियां संजय जैन को लगी है।" ये भी पढ़ें- बिहार : दरभंगा में राम विवाह की झांकी पर पथराव, मस्जिद के पास दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर; इलाके में भारी पुलिसबल तैनात
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts