Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सतना में नरवाई का कहर :आग लगने से कई घर जलकर खाक,  फसलें व नकदी भी जली

सतना जिले के रजरवार-माधवपुर गांवें में बुधवार दोपहर नरवाई की आग घरों तक पहुंच गई। आग से करीब आधा दर्जन मकानों के जलने की सूचना है। इसके अलावा कुछ किसानों की फसलें भी जल गईं।
आग लगने से कई घर जलकर खाक,  फसलें व नकदी भी जली

सतना। जिले में बुधवार दोपहर नरवाई की आग ने विकराल रूप ले लिया। खेतों से उठी लपटें रजरवार और माधवपुर गांवों के रिहायशी इलाकों तक पहुंच गईं, जिससे किसानों की फसलें और आधा दर्जन से अधिक घर जलकर खाक हो गए। कुछ नकदी भी आग में जल गई। कोटर क्षेत्र के रजरवार गांव में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। यहां रामलला सिंह की खलिहान में रखी गेहूं की फसल पूरी तरह जल गई। वहीं राजेंद्र सिंह का मकान और गृहस्थी का सामान भी आग की चपेट में आकर राख हो गया।

/img/89/1776868503241

माधवपुर में भी फैली आग, ग्रामीणों में दहशत

माधवपुर के गोस्वामी मोहल्ले में भी आग तेजी से फैल गई, जिससे कई घरों को नुकसान पहुंचा। आग की भयावहता से गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने खुद पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज हवा के कारण हालात काबू में नहीं आ सके। दमकल के देर से पहुंचने पर नाराज ग्रामीणों ने सतना-सेमरिया मार्ग पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि समय पर मदद मिलती तो इतना बड़ा नुकसान टाला जा सकता था।

ये भी पढ़ें: सतना में लोटस इन्फ्रारिएल्टी की 20 करोड़ की जमीन कुर्क : 10 लाख लेकर गायब हुआ बिल्डर, HC के आदेश पर एक्शन

मढ़ी गांव में भी घर और बाइक जली 

/img/89/1776868528318

आग जहां तक पहुंची उसके पास ही समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन केंद्र स्थित है। यदि आग वहां तक पहुंच जाती, तो नुकसान और भी बड़ा हो सकता था। नागौद क्षेत्र के मढ़ी गांव में भी नरवाई की आग ने भारी नुकसान पहुंचाया। यहां लखनलाल दहिया के घर में आग लगने से गृहस्थी का सामान, नकदी और एक मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई।

ये भी पढ़ें: MP News : सतना में डिवाइडर तोड़कर नहर में गिरा ट्रक, ड्राइवर सहित तीन की मौत

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts