MP News :सतना में डिवाइडर तोड़कर नहर में गिरा ट्रक, ड्राइवर सहित तीन की मौत

सतना जिले में NH-39 पर सरिया से भरा एक ट्रक डिवाइडर तोड़कर नहर में गिर गया। हादसे में ड्राइवर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। प्रशासन को शव निकालने के लिए करीब चार घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना पड़ा।
सतना में डिवाइडर तोड़कर नहर में गिरा ट्रक, ड्राइवर सहित तीन की मौत

सतना। जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-39 पर नेमुआ मोड़ के पास बुधवार सुबह सरिया लदा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए नहर में गिर गया। हादसे में चालक, क्लीनर और एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने क्रेन और कटर मशीन की मदद से 4 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तीनों शव निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे और जांच शुरू की।

ट्रक में अंदर फंसे थे तीनों शव 

इस दुर्घटना की सूचना सुबह करीब 8 बजे राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संदीप चतुवेर्दी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव शुरू किया। ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त था और शव अंदर फंसे थे। पुलिस ने क्रेन से ट्रक सीधा कर दो शव निकाले। तीसरा शव ट्रक की बॉडी में फंसा था।

ये भी पढ़ें: IRS अधिकारी की बेटी का रेप-मर्डर केस: कौन है असली गुनहगार ? शक के घेरे में नौकर! घर के अंदर के राज खोलेंगे ये 5 सवाल

क्रेन और कटर मशीन की मदद से निकाला शव

क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा कर दो शव निकाले गए। तीसरा शव ट्रक की बॉडी में बुरी तरह फंसा था, जिसे कटर मशीन से करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया। तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

एक मृतक की नहीं हो सकी पहचान

पुलिस के अनुसार, हादसे में 3 में से 2 लोगों की शिनाख्त हो गई है। इनमें मैहर जिले के ग्राम पडरी निवासी दिलीप केवट (पिता राजेश केवट) और रामगढ़ निवासी विष्णु केवट (पिता माखनलाल केवट) शामिल हैं। तीसरे मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और प्रयास जारी हैं।

ये भी पढ़ें: बुरहानपुर: सांसद के भाई ने की आत्महत्या, कुएं में कूदकर दी जान

हाईवे पर यातायात रहा प्रभावित

हादसे की जानकारी मिलने पर एडिशनल एसपी और तहसीलदार सुजीत नागेश मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घटना के बाद सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे हाईवे पर कुछ देर यातायात प्रभावित हुआ। बाद में पुलिस ने एंबुलेंस से शव भिजवाकर यातायात सुचारू किया।

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts