Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल:वरिष्ठ नेफ्रोलॉजिस्ट के बेटे की जहर पीने से मौत, नौकरी छूटने का था तनाव

भोपाल के वरिष्ठ नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. एमएल बंजारा के इकलौते बेटे सौरभ बंजारा का इलाज के दौरान निधन हो गया। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
वरिष्ठ नेफ्रोलॉजिस्ट के बेटे की जहर पीने से मौत, नौकरी छूटने का था तनाव

भोपाल के जाने-माने नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. एमएल बंजारा के इकलौते बेटे सौरभ बंजारा का रविवार सुबह इलाज के दौरान निधन हो गया। 41 वर्षीय सौरभ ने 10 जून को कथित रूप से शराब के साथ जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया था। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां पिछले कई दिनों से उनका उपचार चल रहा था।

नौकरी छूटने से था तनाव में

जानकारी के अनुसार सौरभ बंजारा रातीबढ़ थाना क्षेत्र स्थित पूजा कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहते थे। उन्होंने एमबीए की पढ़ाई की थी और एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि करीब तीन महीने पहले उनकी नौकरी चली गई थी जिसके बाद से वे मानसिक तनाव में थे। परिजनों के मुताबिक घटना वाले दिन सौरभ को अचानक उल्टियां होने लगीं। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की लगातार कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

सौरभ बंजारा की शादी लगभग 10 वर्ष पहले हुई थी। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। बड़े बेटे की उम्र करीब 7 वर्ष है जबकि छोटा बेटा महज 6 महीने का है। उनके पिता डॉ. एमएल बंजारा प्रदेश के वरिष्ठ नेफ्रोलॉजिस्ट हैं और कमला नेहरू अस्पताल में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

ये भी पढ़ें: सिर्फ 30-40 सेकंड लेट... छूट गया NEET! सेंटर के बाहर गिड़गिड़ाते रहे छात्र, फिर भी नहीं मिली एंट्री

पोस्टमॉर्टम के बाद सौंपा गया शव

रविवार को पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद रातीबढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: CJP Protest: जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का दूसरे दिन भी धरना जारी, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े

सभी पहलुओं से जांच में जुटी पुलिस

मामले की जांच कर रहे एएसआई केके द्विवेदी ने बताया कि शुरुआती जांच में नौकरी छूटने के बाद सौरभ के तनाव में रहने की बात सामने आई है। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर सेवन किया था। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। ऐसे में पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts