Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सीरियल तारक मेहता..., एंटीलिया गिनीज बुक में

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड-2024 (लेटेस्ट एडिशन) में भारत की 60 से ज्यादा एंट्री
Follow on Google News
सीरियल तारक मेहता..., एंटीलिया गिनीज बुक में

नई दिल्ली। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स 2024 के लेटेस्ट एडिशन में दुनियाभर से 2,638 उपलब्धियों को शामिल किया गया है। इनमें भारत की 60 से ज्यादा उपलब्धियां हैं। इसमें ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ प्रोग्राम को शामिल किया गया है। यह दुनिया में सबसे लंबे समय तक चलने वाला प्रोग्राम बन चुका है। वहीं, मुकेश अंबानी का एंटीलिया दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे ऊंचा और सबसे महंगे घर के रूप में शामिल किया गया है। लिस्ट में पुरानी एंट्री में मेघालय को भी जगह मिली है।

भारत से ये हैं लिस्ट में

  • केरल के मूर्तिकार कनाई कुन्हिरमन ने जलपरी नाम से दुनिया की सबसे बड़ी कांक्रीट मूर्ति बनाई।
  • नागपुर की रहने वाली 61.95 सेंटीमीटर हाइट की ज्योति आमगे (28) दुनिया की सबसे छोटी महिला हैं।
  • आदित्य पंचोली : सबसे बड़ी पगड़ी 345.25 वर्ग मीटर कपड़ा।
  • गिनीज ऋषि : शरीर पर सबसे अधिक 366 झंडों का टैटू बनवाया।
  • थांगा डारलोंग को 98 वर्ष 319 दिन की उम्र में पद्म श्री दिया गया।
  • जे जेसिका : एक मिनट में शीर्षासन की स्थिति में एक पैर पर हूला हूप के 213 चक्कर लगाए।
  • रूबा गणेशन : जलपरी योग मुद्रा 1 घंटा 15 मिनट 5 सेकंड धारण करने का सबसे लंबा समय।

गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2024 संस्करण एक वर्ष की मेहनत का नतीजा है। इस पुस्तक में प्रदर्शित 2,638 रिकॉर्ड वास्तव में इस वर्ष की सर्वोत्तम उपलब्धि हैं। - क्रेग ग्लेनडे, एडिशन के चीफ एडिटर

Javedakhtar Ansari
By Javedakhtar Ansari

Latest Posts