Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिवनी : तीन बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत, छह घायल

सिवनी जिले के धनौरा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। तीन बाइक की आमने-सामने की टक्कर में छह लोग घायल हुए।
तीन बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत, छह घायल

सिवनी। जिले के धनौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कहानी-धनौरा मार्ग पर मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना थांवरी गांव के पास दोपहर करीब 12:30 बजे हुई, जब तीन बाइक आमने-सामने भिड़ गईं।

तेज रफ्तार के कारण जोरदार टक्कर

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक दिशा से दो मोटरसाइकिलें आ रही थीं, जबकि दूसरी दिशा से एक बाइक जा रही थी। थांवरी गांव के समीप सीधी सड़क पर तीनों वाहनों की तेज रफ्तार के कारण जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दो बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: पांढुर्णा में स्ट्रीट डॉग का हमला : 3 साल के मासूम के चेहरे पर काटा; सात दांतों के निशान पड़े

घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया

धनौरा थाना प्रभारी मनीष बंसोड़ के अनुसार मृतकों की पहचान सुमान सिंह उइके (50 वर्ष), निवासी ग्वारी धनौरा तथा गौतम उइके (22 वर्ष), निवासी मठदेवरी, थाना लखनादौन के रूप में हुई है। दुर्घटना में घायल हुए छह लोगों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनौरा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया गया है। घायलों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतकों और घायलों के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

ये भी पढ़ें: MP News: सिवनी में दर्दनाक हादसा, कुआं धंसने से मां-बेटी की मौत; नानी को बचाया गया

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts