PlayBreaking News

MP News:सिवनी में दर्दनाक हादसा, कुआं धंसने से मां-बेटी की मौत; नानी को बचाया गया

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में मातम छा गया। खेत में बने कुएं के पास काम कर रही एक ही परिवार की तीन पीढ़ियां अचानक मिट्टी धंसने की चपेट में आ गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। कई घंटों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दो लोगों के शव बरामद किए गए।
Follow on Google News
सिवनी में दर्दनाक हादसा, कुआं धंसने से मां-बेटी की मौत; नानी को बचाया गया

सिवनी। ग्राम दुकली में हुए इस हादसे में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को जीवित बचा लिया गया। वहीं उनकी बेटी और नातिन मलबे में दब गईं। प्रशासन और रेस्क्यू टीम ने रात तक अभियान चलाया। आखिर में मां और बेटी के शव बरामद होने से गांव में मातम का छा गया।

खेत में काम के दौरान हुआ हादसा

बंडोल थाना क्षेत्र के ग्राम दुकली में सोमवार दोपहर खेत के एक कुएं के पास परिवार की महिलाएं काम कर रही थीं। इसी दौरान कुएं की मिट्टी अचानक भरभराकर नीचे गिर गई। किसी को संभलने का मौका नहीं मिला और तीनों महिलाएं मलबे में दब गईं। हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें: पत्नी, बोली- पहले तलाक तो दो दूसरी पत्नी को बिना तलाक दिए रचाया तीसरा निकाह,

ग्रामीणों ने शुरू किया बचाव कार्य

घटना के तुरंत बाद आनन-फानन में ग्रामीणों ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई। शुरुआती प्रयासों में बुजुर्ग समानिया बाई जंघेला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद बाकी दो लोगों की तलाश शुरू की गई। 

घंटों चला रेस्क्यू अभियान

मलबे ज्यादा होने की वजह से बचाव कार्य करने में काफी दिक्कतें आ रही थी। दो जेसीबी मशीनों की मदद से लगातार मिट्टी हटाई गई। रेस्क्यू टीम ने कई घंटों तक अभियान जारी रखा। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम पर रोक, मलेशिया ने लागू किए सख्त नियम

रात में मिले मां और बेटी के शव

कई घंटों की मशक्कत के बाद रात करीब एक बजे अनुसुइया जंघेला का शव बरामद किया गया। इसके लगभग एक घंटे बाद उनकी 17 वर्षीय बेटी स्वाति जंघेला का शव भी मलबे से निकाल लिया गया। दोनों के शव मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा है। 

हादसे की जांच की जा रही 

प्रशासन ने प्रारंभिक जांच में कुएं की कमजोर संरचना और मिट्टी खिसकने की आशंका जताई है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts