Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिवनी : मजदूरों को लेकर जा रहा पिकअप वाहन पलटा, 21 घायल; एक महिला की हालत गंभीर

Follow on Google News
सिवनी : मजदूरों को लेकर जा रहा पिकअप वाहन पलटा, 21 घायल; एक महिला की हालत गंभीर
सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में सड़क हादसा हो गया। मंगलवार दोपहर बंडोल थाना क्षेत्र मगरकट्टा गांव के पास मजदूरों को लेकर जा रहा पिकअप वाहन पलट गया। इस हादसे में 21 मजदूर घायल हुए हैं। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल मजदूरों में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मजदूरों को भरकर ले जा रहा था वाहन

जानकारी के मुताबिक, पिकअप वाहन क्रमांक MP 22 G 4274 में कुछ मजदूरों को भरकर कुडो़ पिपरिया गांव से बल्लारपुर बम्होडी के लिए ले जाया जा रहा था। जैसे ही पिकअप वाहन मगरकट्टा गांव के पास पहुंचा तो अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई

घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल मजदूरों को वाहन से बाहर निकाला। फिलहाल, घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस द्वारा घटना को लेकर जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें- सतना से इंदौर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 19 यात्री घायल; दो की हालत गंभीर, इस कारण हुआ हादसा
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts