श्रेय की राजनीति : सिवनी में पूर्व विधायक ने रिबन काटकर कर दिया भीमगढ़ पुल का उद्घाटन!

जिले की केवलारी विधानसभा क्षेत्र के भीमगढ़ स्थित बैनगंगा नदी पर नवनिर्मित पुल के उद्घाटन को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह द्वारा स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पुल पर पहुंचकर पूजा-अर्चना करने तथा फीता काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।
सिवनी में पूर्व विधायक ने रिबन काटकर कर दिया भीमगढ़ पुल का उद्घाटन!
सिवनी में पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह ने कर दिया भीमगढ़ पुल का उद्घाटन

सिवनी। भीमगढ़ में पूर्व विधायक राकेश पाल द्वारा पुल का उद्घाटन करने को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। घटना को लेकर वर्तमान विधायक ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए इसे प्रोटोकॉल का उल्लंघन और मनमानी बताया है। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लगभग 9 करोड़ रुपए की लागत से बैनगंगा नदी पर इस पुल का निर्माण कराया गया है। इससे पहले वर्ष 2020 में भीषण बाढ़ के दौरान पुराना पुल क्षतिग्रस्त होकर बह गया था, जिसके बाद क्षेत्र के लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

बिना प्रशासनिक अनुमति के हो गया लोकार्पण : रजनीश सिंह

/img/89/1780496077444

विधायक ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह ने कहा कि किसी भी शासकीय परियोजना का उद्घाटन निर्धारित प्रशासनिक प्रक्रिया और प्रोटोकॉल के तहत होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना प्रशासनिक अनुमति और अधिकारियों की उपस्थिति के पुल का लोकार्पण किया जाना नियमों के विपरीत है। विधायक ने दावा किया कि इस संबंध में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, जिला प्रशासन और कलेक्टर को भी किसी आधिकारिक कार्यक्रम की जानकारी नहीं थी।

ये भी पढ़ें: 2047 के विजन की झलक! CM की नई EV बनी चर्चा का केंद्र, 'MP-02-VB-2047' नंबर से गूंजा विकसित भारत का संदेश

मैंने क्षेत्रवासियों के आग्रह पर फीता काटा है: राकेश पाल   

वहीं पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने पुल का आधिकारिक उद्घाटन नहीं किया है। उनके अनुसार ग्रामीणों के आग्रह पर उन्होंने केवल पूजा-अर्चना की और फीता काटा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुल का औपचारिक लोकार्पण मुख्यमंत्री, सांसद अथवा स्थानीय विधायक द्वारा ही किया जाएगा। राकेश पाल सिंह ने यह भी कहा कि पुल निर्माण की स्वीकृति और कार्य प्रारंभ कराने में उनके प्रयास रहे हैं, इसलिए क्षेत्रवासियों ने उन्हें आमंत्रित किया था।

राजनीतिक अरोप-प्रत्यारोप तेज

घटना के बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। हालांकि स्थानीय नागरिकों का कहना है कि वर्षों के इंतजार के बाद बने इस पुल का लाभ जल्द से जल्द जनता को मिलना चाहिए। पुल के आधिकारिक लोकार्पण की तिथि अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन इस घटनाक्रम ने क्षेत्र की राजनीति को गर्मा दिया है। लंबे इंतजार के बाद तैयार हुए इस पुल से भीमगढ़, सुनवारा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। 

ये भी पढ़ें: लोकायुक्त का शिकंजा : व्यापारी से 80 हजार रुपए लेते रंगे हाथ पकड़ा गया आरआई

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts