PlayBreaking News

लोकायुक्त का शिकंजा : व्यापारी से 80 हजार रुपए लेते रंगे हाथ पकड़ा गया आरआई

जबलपुर के शहपुरा में लोकायुक्त पुलिस ने 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए आरआई को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरआई जमीन के सीमांकन के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था।
Follow on Google News
व्यापारी से 80 हजार रुपए लेते रंगे हाथ पकड़ा गया आरआई
लाल घेरे में आरोपी आरआई करण सिंह लोधी

जबलपुर। शहपुरा तहसील में पदस्थ राजस्व निरीक्षक (आरआई) करण सिंह लोधी को लोकायुक्त पुलिस ने 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई रतन कॉलोनी, गोरखपुर स्थित उसके निवास के सामने की गई। आरोपी पर जमीन के सीमांकन के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।

मटर प्लांट के लिए खरीदी थी जमीन

लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले के अनुसार, व्यापारी रोहित कुमार जैन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने अपने कुछ साझेदारों के साथ शहपुरा तहसील के कोलोन गांव में मटर प्लांट स्थापित करने के लिए भूमि खरीदी थी। जमीन के सीमांकन हेतु आवेदन तहसील कार्यालय में जमा किया गया था, लेकिन संबंधित आरआई करण सिंह लोधी द्वारा कार्य में लगातार देरी की जा रही थी। 

ये भी पढ़ें: 2047 के विजन की झलक! CM की नई EV बनी चर्चा का केंद्र, 'MP-02-VB-2047' नंबर से गूंजा विकसित भारत का संदेश

20 हजार देने के बाद भी नहीं हुआ काम

शिकायतकर्ता के अनुसार, सीमांकन कराने के लिए आरआई ने एक लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी। प्रारंभिक रूप से 20 हजार रुपए देने के बाद भी काम नहीं हुआ, जिसके बाद उन्होंने लोकायुक्त से संपर्क किया। शिकायत का सत्यापन करने के बाद लोकायुक्त टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। मंगलवार को जैसे ही आरोपी आरआई ने शेष 80 हजार रुपए की रिश्वत ली, लोकायुक्त दल ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। इस ट्रैप कार्रवाई में निरीक्षक जितेंद्र यादव, निरीक्षक राहुल गजभिए सहित लोकायुक्त की विशेष टीम शामिल रही। घटना के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ाया था क्लर्क

शहडोल जिले के ब्योहारी तहसील कार्यालय में पदस्थ सहायक खंड लेखापाल लल्लू प्रजापति को मंगलवार को रीवा लोकायुक्त टीम ने 75 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। आरोपी पर एक सरकारी मकान से जुड़े मामले को निपटाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप था।

ये भी पढ़ें: MP Road Network : मध्य प्रदेश में NH-347B होगा अपग्रेड, बैतूल से बड़वानी तक रोड नेटवर्क को मिलेगी मजबूती

सरकारी मकान के मामले में मांगी थी रिश्वत

लोकायुक्त के अनुसार बाणसागर निवासी रमेश प्रसाद रजक ने शिकायत दर्ज कराई थी। रजक नगर परिषद खांड की उपाध्यक्ष सुधा रजक के पति हैं। शिकायत में बताया गया था कि सरकारी मकान से जुड़े एक प्रकरण को सुलझाने और कब्जा हटाने के नाम पर सहायक खंड लेखापाल रिश्वत की मांग कर रहा था। 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts